क्रिकेट

MI vs RCB WPL 2026 Live Score Streaming: कब व कहां देखें मुंबई और बेंगलुरू का महिला प्रीमियर लीग मैच, लाइव स्कोर

MI-W vs RCB-W Live Score Streaming Online WPL 2026 Today Match: आज महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन शुरू होने जा रहा है। डब्ल्यूपीएल 2026 में पहला मैच दो बड़ी टीमों के बीच खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस महिला टीम और 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला टीम। इस मैच का आयोजन मुंबई में होने वाला है। यहां हम जानेंगे कि इस मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू डब्ल्यूपीएल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग 2026
  • आज होगा डब्ल्यूपीएल 2026 का पहला मैच
  • मुंबई इंडियंस और आरसीबी की महिला टीमों की टक्कर

MI W vs RCB W Live Streaming Online, WPL 2026 Today Match: महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन आज शुरू होने जा रहा है। डब्ल्यूपीएल 2026 में आज पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। मुंबई और बेंगलुरू का ये मुकाबला मुंबई (Mumbai) में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक-एक बार चैंपियन रह चुकी हैं। पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम है। आज होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में होगी। जबकि आरसीबी महिला टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) करती नजर आएंगी। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़े आंकड़े और कब व कहां देख सकते हैं WPL 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग।

आज होने वाले मुंबई और बेंगलुरू के WPL 2026 मैच से पहले आपको बताते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच महिला प्रीमियर लीग इतिहास में आज तक कितने मुकाबले हो चुके हैं और दोनों टीमों के बीच के आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक महिला प्रीमियर लीग में 6 मैच हो चुके हैं जिसमें 4 मुकाबलों में मुंबई ने बाजी मारी है। जबकि 2 मैचों में आरसीबी की महिला टीम जीती है।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच कब और कहां होगा? (MI-W vs RCB-W Match Date and Venue)

मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला क्रिकेट टीम के बीच WPL 2026 का पहला मैच आज (9 जनवरी 2026, शुक्रवार) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी-मुंबई मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (MI vs RCB WPL 2026 Match Timing)

आरसीबी महिला और मुंबई इंडियंस महिला टीमों के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का पहला मुकाबला आज भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 7:00 बजे होगा।

मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच WPL 2026 के पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (MI Women vs RCB Women Match Live Streaming)

मुंबई और बेंगलुरू की महिला टीमों के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉट स्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला टीमों के मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें? (MI vs RCB Women Match Live Telecast on TV)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला क्रिकेट टीमों के बीच WPL 2026 के टी20 मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस महिला और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की WPL 2026 के लिए महिला टीमें (Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bengaluru Women WPL 2026 Full Squads)

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, साजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक और मिल्ली इलिंगवर्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रत्यूषा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता और लिन्से स्मिथ।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article