क्रिकेट

Video: रोहित शर्मा ने की बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के वार्म-अप ड्रिल की मजेदार नकल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Rohit Sharma Video: कुछ महीनों पहले पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एक इंटरनेशनल गेम से बेहद ही अजीबोगरीब वार्म-अप करते दिखे थे। उनके इस वार्म-अप की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ी थी। क्रिकेट फैंस ने उन पर जमकर मीम्स भी बनाए थे और जमकर मजाक उड़ाया था।

Image

रोहित शर्मा (फोटो साभार- plusupdateszone)

Rohit Sharma Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और IPL 2026 में मुंबई इंडियंस से खेल रहे रोहिक शर्मा ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की अजीब वार्म-अप ड्रिल का फनी अंदाज में मजाक उड़ाया। रोहित शर्मा का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखकर क्रिकेट फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान दौड़ते हुए आ रहे हैं। इसके बाद फनी अंदाज में अपने दोनों हाथों को फैलाकर वॉर्मअप करने लगते हैं। उनके इस फनी प्रैक्टिस को क्रिकेट फैंस पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के अजीबोगरीब वार्म-अप ड्रिल से जोड़कर देख रहे हैं।

रोहित शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एक इंटरनेशनल गेम से बेहद ही अजीबोगरीब वार्म-अप करते दिखे थे। उनके इस वार्म-अप की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ी थी। क्रिकेट फैंस ने उन पर जमकर मीम्स भी बनाए थे और जमकर मजाक उड़ाया था। अब रोहित शर्मा भी एक तरह से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के मजे ले रहे हैं। रोहित शर्मा के इस वीडियो की रील्स बनाकर क्रिकेट फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। देखें वीडियो-

बता दें कि IPL में मुंबई इंडियंस का मैच आज (16 अप्रैल) पंजाब किंग्स से होने जा रहा है। इस मैच से भी शायद रोहित शर्मा अनुपस्थित रह सकते हैं। मुंबई इंडियंस का इस सीजन प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। मुंंबई इंडियंस इस सीजन 4 में से सिर्फ एक जीत और 3 हार के बाद पॉइंट टेबल में 9वें स्थान पर काबिज है।

आज मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ यह मुकाबले अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर खेलेगी। इस सीजन पंजाब किंग्स इकलौती टीम है, जो अब तक अजेय चल रही है। रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित शर्मा इस मैच के लिए उपलब्ध होते हैं या नहीं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article