MI vs PBKS IPL 2026 Match Timing Today: दुनिया का सबसे महंगा टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का आज 24वां मैच खेला जाना है। ये मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (Mumbai Indians vs Punjab Kings) के बीच होने जा रहा है। अब तक हुए मुकाबलों में साफ देखा गया है कि मुंबई की टीम एक बार फिर पटरी से फिसल चुकी है, जबकि पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। जबकि, पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है।
IPL 2026 में अब तक MI का सफर कैसा रहा हैः मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में इस बार राह आसान नहीं रही है। मुंबई इंडियंस चार मुकाबले खेलने के बाद अब सिर्फ 1 जीत और 3 हार के बाद 2 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर हैं। उन्होंने अपने पिछले तीनों मैच लगातार गंवाए हैं और पांच बार की इस चैंपियन टीम को वापसी करने के लिए अब पूरा जोर पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाना ही होगा।
आईपीएल 2026 में अब तक पंजाब किंग्स का सफर कैसा रहा हैः पंजाब किंग्स टीम की बात करें तो उसने अब तक आईपीएल 2026 में वैसा ही प्रदर्शन जारी रखा है जो उसने पिछले सीजन में किया था। पिछली बार वे फाइनल में पहुंचकर आरसीबी से हार गए थे और इस समय वे अंक तालिका में आरसीबी से एक स्थान ऊपर दूसरे नंबर पर 7 अंकों के साथ काबिज हैं। उन्होंने अपने 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है जबकि उनके एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला, यानी अब तक वे अपराजित रहे हैं।
मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मैच किस तारीख को होना है? (MI vs PBKS IPL 2026 Match Date)
मुंबई और पंजाब की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस की टीम और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा? (MI vs PBKS IPL 2026 Match Venue)
मुंबई और पंजाब की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आयोजित होने जा रहा है।
एमआई-पंजाब आईपीएल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (MI vs PBKS IPL Match Time Today)
मुंबई आज का आईपीएल मैच लाइव स्कोर:अपडेटआज मुंबई इंडियंस टीम और पंजाब किंग्स टीम के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से होना है। मैच का टॉस 7:00 बजे कराया जाएगा।
आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई और पंजाब के बीच आज होने वाली भिड़ंत को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (MI vs PBKS IPL 2026 Match TV Telecast Channel In India)
पंजाब किंग्स और मेजबान मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2026 के मैच को भारत में आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में टीमें (Mumbai Indians And Punjab Kings Squads For IPL 2026)
मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार और ट्रेंट बोल्ट।
पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, प्रियांश आर्य, पाइला अविनाश, अजमतुल्लाह उमरजई, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरनूर सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, मुशीर खान, विशाल निशाद, मिचेल ओवेन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैश्यक, नेहल वढेरा, यश ठाकुर।
आईपीएल 2026 में आज मुंबई और पंजाब के बीच होने वाले मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (MI vs PBKS IPL 2026 Match Live Streaming Today)
मुंबई-पंजाब के बीच आईपीएल के 19वें संस्करण के दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देखी जा सकेगी।
