इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई अपने होम ग्राउंड पर मौजूदा सीजन का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी और जीत हासिल कर इस सीजन समाप्त करना चाहेगी। मुंबई के लिए मौजूदा सीजन काफी अच्छा नहीं रहा। टीम को 13 मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में जीत और 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 10वें नंबर पर रही। वहीं, लखनऊ की टीम को 13 मैचों में से 6 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार मिली। टीम 12 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर रही।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
लखनऊ के खिलाफ जसप्रीत बुमराह नहीं है। उनकी जगह अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया गया है। चोटिल तिलक वर्मा की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को मौका मिला है। टिम डेविड भी टीम में नहीं हैं।
मुंबई-लखनऊ टॉस टाइम (MI vs LSG Toss Time)
- 07.00 PM
मुंबई-लखनऊ स्टेडियम (MI vs LSG Match Venue)
- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मुंबई इंडियंय प्लेइंग-11 (Mumbai Indians Playing-11)
इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11 (Lucknow Super Giants Playing-11)
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (Mumbai Indians Squads)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड (Lucknow Super Giants Squads)
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।
