क्रिकेट

IPL Eliminator, MI vs GT Pitch Report: मुंबई और गुजरात के बीच आज के आईपीएल एलिमिनेटर मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025 Eliminator, MI vs GT Pitch Report In Hindi Today Match: आज (30 May 2025) आईपीएल के 18वें सीजन के प्लेऑफ में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। ये एक नॉक-आउट मुकाबला होगा जहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टक्कर मुल्लानपुर में होने वाली है। दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी ताकि वे दूसरे क्वालीफायर में पहुंचकर फाइनल में जाने की एक और कोशिश कर सकें। आइए यहां जानते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान के स्टैट्स।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज होगा एलिमिनेटर मुकाबला
  • प्लेऑफ के इस मैच में मुंबई और गुजरात की टक्कर
  • एलिमिनेटर मैच मुल्लानपुर में खेला जाएगा

IPL 2025 Eliminator, MI vs GT Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में आज प्लेऑफ का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (Mumbai Indians vs Gujarat Titans) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का आयोजन मुल्लांपुर (Mullanpur) में होने जा रहा है। ये एक नॉक-आउट मुकाबला होगा जिसमें हारने वाली टीम तुरंत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जबकि जीत हासिल करने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में पहले क्वालीफायर की हारने वाली टीम यानी पंजाब किंग्स से भिड़ना होगा और फाइनल का रास्ता बनाना होगा। आज होने वाला मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 का पहला फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के रूप में मिल चुका है जिसने गुरुवार को पंजाब को शिकस्त देकर चौथी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है।

आईपीएल 2025 एलिमिनेटर में मुंबई और गुजरात के बीच होने वाले मैच से पहले दोनों टीमों की ग्रुप स्टेज के दौरान अंक तालिका में स्थिति देख लेते हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने 14 मैचों में 16 अंक हासिल किए वे चौथे स्थान पर रहे। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम के 18 पॉइंट्स रहे और वे अंक तालिका में तीसरे पायदान पर रहे थे। इन दोनों टीमों के आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में आज तक आईपीएल में 7 मैच हो चुके हैं। जिनमें 5 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं और 2 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हुई है। आज का मैच मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) के न्यूट्रल वेन्यू पर होने जा रहा है, इस मैदान पर दोनों टीमों की पहली टक्कर होगी।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर मैच की पिच रिपोर्ट (MI vs GT Eliminator Match Pitch Report)

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मैच का आयोजन आज मुल्लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) पर होने जा रहा है। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं लेकिन गुरुवार को यहां खेले गए पहले क्वालीफायर मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर हुई तो कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलीं। यहां पर पिच पर थोड़ी घास थी और तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलने के आसार थे, ऐसा हुआ भी, लेकिन आरसीबी के लिए मैच विनर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (3 विकेट) के साथ-साथ स्पिनर सुयश शर्मा (3 विकेट) भी रहे जिनको प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान पंजाब किंग्स की टीम को बेंगलुरू के गेंदबाजों ने कुल 101 रन पर ऑल-आउट किया और जब बेंगलुरू की टीम जवाब देने उतरी तो बल्लेबाज ऐसे खेले मानो पिच ही अलग हो। आरसीबी के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 2 विकेट पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। यानी आज होने वाले मैच में बल्लेबाज हो या स्पिनर और तेज गेंदबाज, सबके लिए कुछ ना कुछ मौजूद होगा।

आईपीएल 2025 में मुंबई और गुजरात के बीच अब तक हुए 2 मैचों के स्कोरकार्ड (Mumbai vs Gujarat Match Scorecards In IPL 2025)

तारीखस्कोरकार्डमैच का नतीजा
29 मार्च 2025गुजरात- 196/8, मुंबई- 160/6गुजरात 36 रन से जीता
6 मई 2025मुंबई- 155/8, गुजरात- 147/7 (19 ओवर बारिश के कारण)गुजरात 3 विकेट से जीता (DLS)

आज मुंबई-गुजरात आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In MI vs GT Eliminator IPL 2025 Match Today)

आईपीएल में आज जब मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात टाइटंस से एलिमिनेटर मैच में होगा तो कई खिलाड़ियों पर नजरें होंगी। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रेयान रिकलटन की जगह शामिल हुए ओपनर जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को देखना दिलचस्प होगा। टीम के मिडिल ऑर्डर की ताकत सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा (Tilak Varma) से भी उम्मीदें रहेंगी। गुजरात टाइटंस की बात करें तो उनकी तरफ से इस सीजन के दो सबसे बड़े स्कोरर ओपनर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) और कप्तान शुभमन गिल पर नजरें रहेंगी। स्पिनर साई किशोर (Sai Kishore), राशिद खान (Rashid Khan) भी अहम किरदार निभा सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी जो टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2025 में टीमें (Mumbai Indians And Gujarat Titans Full Squads In IPL 2025)

मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रेयान रिकेल्टन (उपलब्ध नहीं), दीपक चाहर, विल जैक्स (उपलब्ध नहीं), अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रघु शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और अर्जुन तेंदुलकर।

गुजरात टाइटंस की आईपीएल टीमः शुभमन गिल (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, अनुज रावत, मानव सुथार, इशांत शर्मा और जयंत यादव।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article