MI vs GT IPL 2025 Eliminator Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक मुकाबले में दी गुजरात को मात, क्वालीफायर-2 में होगी पंजाब किंग्स से भिड़ंत
GT vs MI Eliminator Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने गुजरात टाइटन्स को रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में 20 रन के अंतर से मात देकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच का हाल।
MI vs GT IPL 2025 Eliminator Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक मुकाबले में दी गुजरात को मात, क्वालीफायर-2 में होगी पंजाब किंग्स से भिड़ंत
मुंबई इंडियन्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया है। मुंबई को इस स्कोर तक पहुंचाने में रोहित शर्मा का सबसे बड़ा योगदान रहा। रोहित ने 81 रन की पारी खेली। वहीं मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले जॉनी बेयर्स्टो ने 47 रन बनाए। सूर्या ने 33 और तिलक वर्मा ने 22 रन का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक ने अंतिम ओवरों में 22 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने चटकाए। एक सफलता मोहम्मद सिराज को मिली।
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। लीग दौर के बाद अंत तालिका में एक बार की चैंपियन गुजरात तीसरे पायदान पर 14 मैच में 9 जीत और 5 हार के साथ रही थी। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम 14 मैच में 8 जीत और 6 हार के साथ चौथे स्थान पर रही। मुंबई के पास अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके टेबल टॉपर बनने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी। पंजाब के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे ही समीकरण गुजरात के सामने थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में हार के बाद गुजरात को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ऐसे में अब दोनों का सामना एलिमिनेटर मुकाबले में हो रहा है। एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी जिसे पहले क्वालीफायर में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2025 में यहीं पर समाप्त हो जाएगा।
गुजरात और मुंबई की आईपीएल 2025 टीमें (Gujarat Titans and Mumbai Indians Full Squads In IPL 2025)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Squad): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
गुजरात टाइटंस की आईपीएल टीम(Gujarat Titans Sqaud): शुभमन गिल (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, अनुज रावत, मानव सुथार, इशांत शर्मा और जयंत यादव।
