क्रिकेट

WPL 2023: ऑस्ट्रेलिया टीम को चैम्पियन बनाने वाली खिलाड़ी संभालेंगी दिल्ली कैपिटल्स की कमान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 2, 2023, 03:31 PM IST

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स और यूपी वरियर्ज के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा जताया। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को चैम्पियन बनाने वाली मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान होंगी।

Image

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग। (Instagram)

Womens Premier League 2023: दिल्ली कैपिटल्स टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग के शुरू होने से दो दिन पहले कप्तान के नाम का ऐलान किया। टीम ने विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा जताया। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चैम्पियन बनाने वाली मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरेगी। विमेंस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के कप्तान का नाम तय हो चुका है। विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज 4 मार्च से होगा।

पांच में से तीन टीमों की कप्तान विदेशी

विमेंस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली पांच टीमों में से तीन टीमों कमान विदेशी खिलाड़ियों के हाथ में है। दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग के पास है। इसी तरह गुजरात जाएंट्स की कप्तान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ी बेथ मूनी और यूपी वॉरियर्ज की कप्तान एलिसा हीली हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की कप्तान भारत की हरमनप्रीत कौर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की कप्तान स्मृति मंधाना हैं।

बतौर कप्तान अनोखा रिकॉर्ड है लैनिंग का

मेग लैनिंग की कप्तानी में महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। उनकी कप्तानी में यह पांचवां आईसीसी ट्रॉफी है। वे ऐसा करने वाली पहली कप्तान हैं। मेग लैनिंग ने 4 बार टी20 वर्ल्ड कप और एक बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी हैं।

दिल्ली का पहला मैच इस टीम से

विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच पांच मार्च को खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा मुकाबला 07 मार्च को यूपी वॉरियर्ज से, तीसरा मुकाबला 09 मार्च को मुंबई इंडियंस से, चौथा मुकाबला 11 मार्च को गुजरात जाएंट्स से, पांचवां मुकाबला 13 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर से, छठा मुकाबला 16 मार्च को गुजरात जाएंट्स से, सातवां मुकाबला 20 मार्च को मुंबई इंडियंस से और लीग का आखिरी मुकाबला 21 मार्च को यूपी वॉरियर्ज से होगा।

इनको मिली टीमों की कमान

खिलाड़ी टीम
हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस
स्मृति मंधानारॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर
मेग लैनिंगदिल्ली कैपिटल्स
बेथ मूनीगुजरात जाएंट्स
एलिसा हीली यूपी वॉरियर्ज
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article