क्रिकेट

ICC TEST RANKINGS: टेस्ट रैंकिंग में सिंहासन पर बैठे मार्नस लाबुशेन, अब ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 7, 2022, 04:11 PM IST

ICC Test Rankings, Marnus Labuschagne becomes No.1: ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बाद इनाम स्वरूप आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर.1 स्थान हासिल कर लिया है। बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में क्या है अन्य खिलाड़ियों का हाल, आइए जानते हैं।

Image

मार्नस लाबुशेन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर.1 बने (AP)

ICC Test Ranking: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज और पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के बाद जारी हुई इन ताजा रैंकिंग में एक बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के शीर्ष बल्लेबाज जो रूट और पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान बाबर आजम जैसे शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अब दुनिया के नंबर.1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक (204) और दूसरी पारी में शतक (नाबाद 104) जड़ते हुए बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग्स में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उनके 935 रेटिंग अंक हो गए हैं। इसके अलावा उनके साथी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ जिन्होंने उस टेस्ट की पहली पारी में 200 रन बनाए थे, वो भी इन रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

इसके अलावा जो रूट को काफी नुकसान हुआ है और वो इन रैंकिंग्स में खिसकते हुए चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। अगर भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो ताजा टेस्ट रैंकिंग की टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रिषभ पंत जमे हुए हैं जबकि नौवें स्थान पर रोहित शर्मा की स्थिति में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब ये हैं टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाज

1. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) - 935 रेटिंग अंक

2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 893 रेटिंग अंक

3. बाबर आजम (पाकिस्तान) - 879 रेटिंग अंक

4. जो रूट (इंग्लैंड) - 876 रेटिंग अंक

5. रिषभ पंत (भारत) - 801 रेटिंग अंक

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article