क्रिकेट

मनीष पांडे ने IPL 2026 में बनाए सिर्फ 70 रन, तो किस बात के मिल गए 10 लाख

IPL 2026: हम बात कर रहे हैं केकेआर के बल्लेबाज मनीष पांडे की। मनीष पांडे को पूरे सीजन में सिर्फ 6 मैच खेलने का मौका मिला। इन 6 मैचों में उनके बल्ले से कुल 70 रन निकले। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 45 रनों की रही। इस दौरान उका स्ट्राइक रेट भी 120 के आसपास ही रहा।

Image

मनीष पांडे (IPL/BCCI)

IPL 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस सीजन एक ऐसा खिलाड़ी भी रहा जिसने बल्ले और गेंद से भले ही कमाल नहीं किया, लेकिन फिर भी 10 लाख रुपये का ईनाम ले गया। इसके साथ ही वह एक बड़ा अवॉर्ड भी अपने नाम ले गया। हम बात कर रहे हैं केकेआर के बल्लेबाज मनीष पांडे की। मनीष पांडे को पूरे सीजन में सिर्फ 6 मैच खेलने का मौका मिला। इन 6 मैचों में उनके बल्ले से कुल 70 रन निकले। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 45 रनों की रही। इस दौरान उका स्ट्राइक रेट भी 120 के आसपास ही रहा।

मनीष पांडे को मिला 10 लाख रुपये का चेक

मनीष पांडे ने भले ही इतना साधारण प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद भी वह IPL फाइनल के बाद हुए अवॉर्ड सेरेमनी से खाली हाथ नहीं लौटे। उन्हें 10 लाख रुपये का चेक और एक बड़ा अवॉर्ड मिला। अब आप सोच रहे होंगे कि मनीष पांडे को ऐसा कौन सा अवॉर्ड मिला और उन्हें 10 लाख रुपये का चेक क्यों मिला? दरअसल मनीष पांडे को ये 10 लाख रुपये का चेक 'कैच ऑफ द सीजन' अवॉर्ड के लिए मिला। आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ हवा में उड़ते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा था। इस कैच को सीजन का सबसे बेहतरीन कैच चुना गया। मनीष पांडे का वह कैच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। देखें वीडियो-

टिम डेविड का लिया था कैच

मनीष पांडे ने अपने बाएं हाथ से इतना शानदार कैच लिया था कि खुद आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड दंग रहे गए थे। वहीं विराट कोहली का मुंह भी खुला का खुला रह गया था। बता दें कि आईपीएल हर साल बेस्ट कैच, बेस्ट स्ट्राइकर, इमर्जिंग प्लेयर जैसे कई कैटेगरी में 10-10 लाख रुपये का इनाम देता है। मनीष का अनुभव और फील्डिंग के लिए कमिटमेंट इस बार उनके काम आया। 34 साल के मनीष ने दिखा दिया कि फील्डिंग से भी मैच का रुख बदला जा सकता है और इनाम जीता जा सकता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article