नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2022 के दौरान 23 अक्टूबर को महामुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी अपनी कमर कस ली है। दोनों ही टीमें इस मैच के साथ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेंगी। भारत ने साल 2007 में और पाकिस्तान ने साल 2009 में खिताब अपने नाम किया था। तब से दोनों टीमें दूसरी बार अपनी झोली में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने का इंतजार कर रही हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में अबतक कुल 6 मुकाबले हुए हैं। इसमें से चार बार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी, जबकि एक बार बाजी पाकिस्तान अपने नाम करने में सफल रहा। एक मुकाबला टाई रहा है जिसे भारतीय टीम ने बॉल-आउट के जरिए अपने नाम किया था। आइए जानते हैं कि इन मुकाबलों में किन खिलाड़ियों के सिर पर जीत का सेहरा सजा।
रॉबिन उथप्पा: 2007
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार भिड़ंत साल 2007 में डरबन में हुई थी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम भी 7 विकेट खोकर 141 रन बना सकी और मुकाबला टाई हो गया था। इस मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने कहर परपाते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। मैच टीम इंडिया ने बॉल आउट से अपने नाम कर लिया था लेकिन आसिफ को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। लेकिन भारत के लिए उस मैच के हीरो रॉबिन उथप्पा थे। रॉबिन ने उस मैच में 39 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी और बॉलआउट में एक विकेट भी चटकाया था।गौतम गंभीर और इरफान पठान: 2007
साल 2007 में पहले टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गौतम गंभीर की 54 गेंद में 75 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत 5 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 19.3 ओवर में 152 रन बनाकर ढेर हो गई और 5 रन के अंतर से भारत वर्ल्ड चैंपियन बना था। इरफान पठान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। इस शानदार मैच विनिंग गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।विराट कोहली: 2012भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरी बार टी20 विश्व कप में भिड़ंत साल 2012 में कोलंबो में हुई थी। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 128 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 129 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने विराट कोहली की 61 गेंद में 78 रन की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया। विराट कोहली ने गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया था। ऐसे में उन्हें ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
