क्रिकेट

महाराष्ट्र विधानसभा शुक्रवार को चैंपियन टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों को करेगी सम्मानित

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 4, 2024, 03:23 PM IST

Maharashtra Vidhan Sabha to honour Team India Players: भारतीय क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसंभा सम्मानित करने वाली है। टी20 विश्व कप 2024 जीतकर लौटी टीम इंडिया के चार खिलाड़ी महाराष्ट्र से हैं जिसमें कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है।

Image

महाराष्ट्र विधानसभा चार चैंपियन क्रिकेटर्स को करेगी सम्मानित (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया स्वदेश लौटी
  • महाराष्ट्र विधानसभा 4 क्रिकेटरों को करेगी सम्मानित
  • टीम के चार खिलाड़ी महाराष्ट्र से आते हैं

टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को सदन में यह जानकारी दी। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ।

भारत ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में जीता था जब उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को विधानसभा में मुंबई के खिलाड़ियों को विधान भवन में सम्मानित किए जाने का मुद्दा उठाया।

विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि शहर के खिलाड़ियों का सम्मान शुक्रवार दोपहर विधान भवन में होगा। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम गुरुवार सुबह बारबाडोस से नई दिल्ली लौटी जहां उसका भव्य स्वागत किया गया।

End of Article