क्रिकेट

किस्मत हो तो ऐसी, रन आउट होकर भी खेलता रहा बल्लेबाज, देखें वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 29, 2023, 03:48 PM IST

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक मैच के दौरान कुछ ऐसा घटा जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। कोई बल्लेबाज कितना लकी हो सकता है इसकी झलक आप इस वीडियो में देख सकते हैं। दरअसल रन आउट हो चुके बल्लेबाज केवल इसलिए खेलता रह गया क्योंकि विरोधी टीम ने कोई अपील नहीं की।

Image

एस सुजॉय (साभार-फैनकोड)

KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अनोखी घटना
  • रन आउट के बावजूद खेलता रह गया बल्लेबाज
  • आखिर क्यों नहीं आउट हुआ ये बल्लेबाज

Tamil Nadu Premier League 2023: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रोज कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे यह लीग लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लाइका कोवई किंग्स और सलेम स्पार्ट्न्स के एक मैच में ऐसा ही कुछ हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बल्लेबाज रन आउट है, लेकिन इसलिए बच जाता है, क्योंकि विरोधी टीम की तरफ से कोई अपील नहीं की जाती है।

एस सुजॉय थे बल्लेबाज

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के 19वें मैच के दौरान जब लाइका कोवई किंग्स के ओपनिंह बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे तो तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने कवर प्वाइंट पर एक शॉट खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े।

लेकिन विरोधी टीम के फील्डर चौकस थे और उन्होंने फौरन नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो मारा। सुजॉय ने बिना क्रीज तक पहुंचे खुद को बचाने के प्रयास में जंप किया जब तक की वह दोबारा जमीन पर लैंड करते तब तक गेंद स्टंप बिखेर चुकी थी। वह आउट थे, लेकिन विरोधी टीम के किसी भी खिलाड़ी ने अपील नहीं की और वह बच गए। उन्होंने अपने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 32 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली।

एस सुजॉय की टीम को मिली जीत

एस सुजॉय की 44 और राम अरविंद की 50 रन की पारी के दम पर कोवई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में सलेम स्पार्ट्न्स की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में केवल 120 रन बनाकर ढेर हो गई। स्पार्ट्न्स की तरफ से सनी संधु ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली। कोवई किंग्स की ओर से स्पिन गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम ने सर्वाधिक 3 और कप्तान शाहरुख खान ने 2 विकेट झटके।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article