क्रिकेट

Lucknow Super Giants की टीम ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, गंभीर के साथ नजर आए युवा आयुष बदौनी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 25, 2023, 03:51 PM IST

Lucknow Super Giants ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीम ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मेंटॉर गौतम गंभीर के साथ दीपक हुड्डा भी मौजूद थे। लखनऊ की टीम अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला 1 अप्रैल को खेला जाएगा।

Image

लखनऊ सुपर जाएंट्स

Photo : Twitter

अपना दूसरा सीजन खेलने वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 16 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लखनऊ सुपर जाएंटेस के ट्वीटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर, ऑलराउंडर दीपक हुड्डा और युवा बल्लेबाज आयुष बदौनी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, भारतीय क्रिकेट का वर्तमान, भूत और भविष्यकाल एक फ्रेम में मौजूद है।

दरअसल इस तस्वीर में मौजूद गौतम गंभीर क्रिकेट छोड़ चुके हैं। दीपक हुड्डा वनडे टीम का हिस्सा हैं, जबकि आयुष बदौनी ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। आने वाले दिनों में वह टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं। बदौनी ने पिछले सीजन में 13 मैच की 11 इनिंग में 128.85 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। उन्होंने दबाल की स्थिति में जिस तरह से पारी खेली थी, उससे सब उनकी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए थे। इस सीजन में उनकी बल्लेबाजी पर खास नजर होगी।

केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी टीम

टीम केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी, जिनका मौजूदा फॉर्म ठीक नहीं चल रहा है और उन पर टीम से बाहर होने का दबाव भी है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच में शुभमन गिल उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

दिल्ली के साथ है पहला मैच

आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 1 अप्रैल से दिल्ली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम अपना पहला मैच अपने होम ग्राउंड लखनऊ, जबकि आखिरी मुकाबला 20 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता में खेलेगी। कई साल बाद आईपीएल एक बार फिर से Home-Away फॉर्मेट में खेला जाएगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article