क्रिकेट

LSG vs KKR, आईपीएल लाइव स्कोर: सुपर ओवर के रोमांच में जीता कोलकाता, रिंकू ने खेला विजयी शॉट

LSG vs KKR, Highlights: आईपीएल का 38वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के नाम रहा। सुपर ओवर के इस रोमांच में कोलकाता ने लखनऊ को पहली ही गेंद पर हरा दिया। सुपर ओवर में लखनऊ की टीम केवल एक रन ही बना पाई थी।

Image

लखनऊ और कोलकाता का मैच

LSG vs KKR, Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह के तूफानी अर्धशतक और वैभव अरोड़ा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद सुपर ओवर में पहुंचे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। सुपर ओवर में नाइट राइडर्स के सुनील नरेन ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को बोल्ड किया। अगली गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत ने एक रन बनाया लेकिन तीसरी गेंद पर एडेन मारकर्म को रिंकू रोवमैन पॉवेल के साथ रैली कैच के जरिए लपक लिया। नाइट राइडर्स को दो रन का लक्ष्य मिला और रिंकू ने प्रिंस यादव की पहली गेंद पर चौके के साथ टीम को जीत दिला दी। लगातार दूसरी जीत के साथ नाइट राइडर्स की टीम पांच अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई जबकि सुपर जाइंट्स की टीम चार अंक के साथ 10वें और अंतिम स्थान पर खिसक गई।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान ऋषभ पंत (42) और सलामी बल्लेबाज एडेन मारकर्म (31) की उम्दा पारियों से आठ विकैट पर 155 रन बनाए जिससे मैच सुपर ओवर में खिंचा।

कैसा रहा सुपर ओवर का हाल

लखनऊ की ओर से एडेन मार्करम और निकोलस पूरन सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए। गेंदबाजी सुनील नरेन कर रहे थे। पहली ही गेंद पर नरेन ने पूरन को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर पंत ने एक रन लिया और तीसरी गेंद पर मार्करम ने ऊंचा लंबा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन के करीब रोवमैन और रिंकू ने रैली कैच लेकर आउट कर दिया। कोलकाता ने जरूरी 2 रन के लिए रिंकू सिंह और रोवमैन सिंह को बैटिंग करने के लिए भेजा और उन्हें प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

शाम के इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने रिंकू सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। रिंकू ने आखिरी ओवर में 4 छक्के जड़े और राठी के ओवर में 26 रन बटोरे। रिंकू सिंह 51 गेंद में 83 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। यह आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है। रिंकू ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े। कोलकाता की टीम अगर 155 रन ही बना पाई तो इसके पीछे मोहसिन खान का बेहतरीन स्पेल रहा। उन्होंने 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह इस सीजन का पहला फाइफर है। इस मुकाबले में लखनऊ एक बदलाव के साथ उतरी है। इस सीजन इस मैदान पर यह चौथा मुकाबला है। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में लखनऊ एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो एक और हार दोनों टीमों की आगे की राह मुश्किल कर देगी। वर्तमान में लखनऊ 9वें जबकि कोलकाता 10वें नंबर पर है।

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें को लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 7 मुकाबलों में 5 में लखनऊ को जीत मिली है, जबकि केवल 2 मुकाबला कोलकाता के नाम रहा है।

मुश्किल थी इकाना की पिच?

इस सीज़न इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी मुश्किल रही है, छह पारियों में कोई भी टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आईपीएल 2026 में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 155 रहा है, जिसमें तेज़ गेंदबाजों को अक्सर शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है। इस मुकाबले में पिच काली मिट्टी की थी।

लखनऊ और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन (KKR Playing XI)- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन (LSG Playing XI)- एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article