क्रिकेट

LSG vs DC Match Live Streaming: कब और कहां देखें दिल्ली और लखनऊ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

LSG vs DC Match Live Streaming: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह सीजन का पहला मुकाबला है। यदि आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

दिल्ली और लखनऊ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

LSG vs DC Match Live Streaming: आईपीएल में आज दो दोस्तों की लड़ाई होने वाली है। आज लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने होगी। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के पास है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व ऋषभ पंत करेंगे। बतौर कप्तान पंत का लखनऊ के साथ यह दूसरा सीजन है। इस बार पंत नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे, क्योंकि इस नंबर पर पर पंत पिछले सीजन शतक जड़ चुके हैं। पिछले सीजन गेंदबाजी की समस्या से जूझ रही लखनऊ ने अपनी इस समस्या को ठीक कर लिया है। इस बार टीम के पास मोहम्मद शमी, आवेश खान, मोहसिन खान और मयंक यादव जैसे विकल्प हैं।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के सामने ओपनिंग जोड़ी चुनने की समस्या है। केएल राहुल का साथ देने के लिए पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल जैसे विकल्प हैं। गेंदबाजी में इस टीम को मिचेल स्टार्क की कमी खलेगी। यदि आप दिल्ली और लखनऊ के बीच इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा आईपीएल 2026 में लखनऊ और दिल्ली का मैच (LSG vs DC Match Date)

लखनऊ और दिल्ली का मैच 1 अप्रैल यानी बुधवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में लखनऊ और दिल्ली का मैच (LSG vs DC Match Venue)

लखनऊ और दिल्ली के बीच आज का मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में लखनऊ और दिल्ली का मैच (LSG vs DC Match Timing)

लखनऊ और दिल्ली के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में लखनऊ और दिल्ली का मैच (LSG vs DC Match On Tv)

लखनऊ और दिल्ली के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में लखनऊ और दिल्ली मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (LSG vs DC Match Live Streaming)

लखनऊ और दिल्ली के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!