क्रिकेट

IPL 2026 Points Table Orange And Purple Cap Winner Updates Today: बदल गई है प्वाइंट्स टेबल, रोचक हुई ऑरेंज और पर्पल कैप की लड़ाई

LSG vs DC आज के आईपीएल मैच बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। खराब शुरुआत के बाद आखिरकार दिल्ली ने छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद जानिए आईपीएल प्वाइंट्स टेबल, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप होल्डर का नाम।

Image

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल और ऑरेंज और पर्पल कैप अपडेट्स।

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला खेला गया। इस रोमाचंक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत के साथ आगाज किया।

मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141 रन ही बनाए। दिल्ली की तरफ से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को दो मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की खराब शुरुआत रही। 26 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे।

समीर रिजवी ने खेली अर्धशतकीय पारी

यहां से समीर रिजवी (नाबाद 70) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39) ने नाबाद शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। समीर रिजवी को उनकी दमदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। लखनऊ बनाम दिल्ली के बीच खेले गए आईपीएल के पांचवें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया। जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली का खाता खुल गया है, लेकिन राजस्थान की टीम अभी भी नेट रन रेट के आधार पर टॉप पर बनी हुई है।

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल अपडेट-

टीममैचहारजीतनेट रन रेटअंक
राजस्थान रॉयल्स1014.1712
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1012.9072
दिल्ली कैपिटल्स 1011.3972
मुंबई इंडियंस 1010.6872
पंजाब किंग्स 1010.5092
गुजरात टाइटन्स 110-0.5090
कोलकाता नाइट राइडर्स 110-0.6870
लखनऊ सुपर जायंट्स 110-1.3970
सनराइजर्स हैदराबाद 110-2.9070
चेन्नई सुपर किंग्स 110-4.1710

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल 2026 के पांचवें मैच के बाद भी ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। इस लिस्ट में रियान रिकल्टन (81 रन) बनाकर टॉप पर बने हुए हैं। रियान के अलावा टॉप-5 में ईशान किशन (80), रोहित शर्मा (78), कूपर कॉनली (72) और समरी रिजवी (नाबाद 70) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

खिलाड़ीमैच रन सर्वाधिक स्कोर50100
रयान रिकल्टन1818110
ईशान किशन1808010
रोहित शर्मा 1797910
कूपर कॉनली 1727210
समीर रिजवी 170*7010

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

लखनऊ और दिल्ली के बीच मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। आरसीबी के जैकब डफी अभी भी तीन विकेट लेकर टॉप पर बने हुए है। दिल्ली कैपिटल्स के टी नटराजन बेहतर इकॉनमी और तीन विकेट के साथ दूसरे नंबर पहुंच गए हैं। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लेकर टॉप-3 पर काबिज हैं। इनके अलावा लुंगी एनगिडी (3 विकेट) और विजय कुमारवैशाख (3 विकेट) के साथ टॉप-5 में शामिल हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article