Lucknow vs Delhi IPL 2026 Match Today Timing: आईपीएल 2026 में अब दो और शानदार टीमों की टक्कर की बारी है। आज इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) के बीच मैच खेला जाना है। ये आईपीएल के 19वें सीजन का पांचवां मुकाबला होगा और इन दोनों टीमों का संस्करण में पहला मैच। लखनऊ और दिल्ली की टीमें आईपीएल इतिहास की उन चुनिंदा टीमों में से हैं जिन्होंन अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है, इस बार वे विजयी आगाज करते हुए मौजूदा सीजन का खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई करेंगे 27 करोड़ रूपये में बिकने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जो लंबे समय बाद मैदान पर उतरेंगे। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) जो इस मैच में अपने प्रदर्शन से भी प्रभावित करना चाहेंगे।
आईपीएल में कैसा रहा है LSG का सफरः इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में संजीव गोयंका की स्वामित्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की एंट्री साल 2022 में हुई थी। अपने पहले दोनों सीजन में लखनऊ की टीम ने प्रभावित किया था और दोनों ही बार वे प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहे थे, हालांकि दोनों ही मौकों पर वे तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद साल 2024 और 2025 में ऋषभ पंत की कप्तानी में उनका सफर काफी खराब रहा। इन दोनों सीजन में लीग स्टेज तक ही सीमित रहे और अंक तालिका में सांतवें नंबर पर रहे।
आईपीएल में कैसा रहा है DC का सफरः दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो ये उन टीमों में शुमार है जो आईपीएल के पहले संस्करण (2008) से ये लीग खेल रही है। टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों सीजन में वे सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन फाइनल तक नहीं जा पाए। इसके बाद 2010 और 2011 में लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़े। साल 2012 में एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंचे लेकिन फाइनल तक का सफर तय नहीं किया और उसके बाद तो टीम की हालत इतनी खराब हो गई कि लगातार 6 साल तक वे लीग चरण से आगे नहीं बढ़ पाए। साल 2019 में जाकर वे एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंचे और 2020 उनके लिए सबसे खास रहा क्योंकि उस सीजन में दिल्ली की टीम फाइनल तक पहुंची। हालांकि, वे ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा सकी। अगले सीजन में वे फिर प्लेऑफ में पहुंचे। उसके बाद 2022 से लेकर 2025 तक वे लीग स्टेज तक ही सीमित रहे हैं।
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का पांचवां मैच किस तारीख को होना है? (LSG vs DC IPL 2026 Match Date)
लखनऊ और दिल्ली की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का पांचवां मैच 1 अप्रैल 2026, मंगलवार को खेला जाना है।
लखनऊ की टीम और दिल्ली की टी20 टीम के बीच आईपीएल 2026 मैच कहां खेला जाना है? (LSG vs DC IPL 2026 Match Venue)
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आईपीएल 2026 का मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में आयोजित होने जा रहा है।
एलएसजी-डीसी आईपीएल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (LSG vs DC IPL Match Time Today)
आज लखनऊ और दिल्ली की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 7:00 बजे होगा। लखनऊ का इकाना स्टेडियम बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता आया है।
आईपीएल 2026 में लखनऊ और दिल्ली के बीच आज होने वाली भिड़ंत को भारत में टीवी पर कहां देख सकेंगे? (LSG vs DC IPL 2026 Match TV Telecast Channel In India Today)
लखनऊ और दिल्ली के बीच आज आईपीएल 2026 के मैच को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 में टीमें (Lucknow Super Giants And Delhi Capitals Squads For IPL 2026)
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉडः अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतिश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स,आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, टी नटराजन, माधव तिवारी, करूण नायर, साहिल पारख, आकिब नबी दर, पाथुम निसांका, लुंगी एंगिडि, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय मंडल और त्रिपुराना विजय।
लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉडः ऋषभ पंत (कप्तान ), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, एडेन माक्ररम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मनिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिच नॉर्किया, जोश इंगलिस, अब्दुल समद और हिम्मत सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज कहां देख सकेंगे? (LSG vs DC IPL 2026 Match Live Streaming Today)
दिल्ली और लखनऊ के बीच आईपीएल के 19वें संस्करण के पांचवें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देख सकेंगे।
IPL इतिहास में लखनऊ और दिल्ली की टीमों के आमने-सामने के आंकड़े कैसे हैं? (Lucknow vs Delhi IPL Head To Head Stats)
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आईपीएल 2026 में पहली बार टकराने वाली है, इससे पहले एक नजर डाल लेते हैं इन दोनों टीमों के टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक खेले गए मुकाबलों के आंकड़ों पर। आज तक लखनऊ और दिल्ली की टीमें आईपीएल में 7 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मैचों में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 मैच जीते हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 3 बार दिल्ली की टीम को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैदान पर दिल्ली और मेजबान लखनऊ की टीमों के बीच 3 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें दिल्ली ने मेजबान टीम को चौंकाते हुए 2 जीत दर्ज की, जबकि अपने घर में खेलते हुए भी लखनऊ की टीम इन तीन मैचों में सिर्फ एक बार दिल्ली को हराने में सफल रही।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
