क्रिकेट

LSG Qualification Scenario: आज लखनऊ बिगाड़ सकती है RCB और CSK का खेल, जानें कैसे

Lucknow Super Giants Qualification Scenario: आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए केकेआर, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालिफाई कर दिया है। वहीं चौथे स्पॉट के लिए मुख्य रुप से आरसीबी और सीएसके के बीच लड़ाई है। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास भी मौका है और वह खेल खराब कर सकती है।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो- BCCI/IPL)

Lucknow Super Giants Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबले से टॉप 4 में पहुंचने वाली टीमों के नाम बदल रहे हैं। प्लेऑफ के लिए केकेआर, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालिफाई कर दिया है। वहीं चौथे स्पॉट के लिए मुख्य रुप से आरसीबी और सीएसके के बीच लड़ाई है। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास भी मौका है और वे दोनों टीमों का खेल खराब कर सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर इस साल कुछ खास नहीं रहा है। टीम अब तक 13 में से केवल 6 मैच जीत पाई है। उनके खाते में केवल 12 अंक है। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भिड़ने वाली है। मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाने वाला है।

क्या लखनऊ बिगाड़ सकती है आरसीबी और सीएसके का खेल? (LSG Qualification scenario)

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस ना के बराबर हैं लेकिन अभी भी वे मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हरा देते हैं तो टॉप 4 में जा सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स आज जीत भी जाती है तो उसके 14 अंक होंगे। ऐसे में उसे उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी सीएसके को हरा दे। जिसके बाद तीनों टीमें 14-14 अंक पर पहुंच जाएगी। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की नेट रनरेट बेहद कम है। ऐसे में अगर वे पहले बैटिंग करते हैं तो उसे मुंबई इंडियंस को 310 रनों से हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी केवल 18 रनों के अंतर से जीते। वहीं लखनऊ अगर पहले गेंदबाजी करती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article