क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को लेकर लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने ये क्या कह डाला

Sanjiv Goenka on Vaibhav Sooryavanshi: संजीव गोयनका ने वैभव की आईपीएल 2017 की एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में नन्हा वैभव ईडन गार्डंस स्टेडियम में मैच देख रहा है। वैभव के पिता उन्हें राइजिंग पुणे सुपर जायंट और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच दिखाने ले गए थे। उस समय वैभव पुणे को सपोर्ट कर रहे थे क्योंकि टीम में महेंद्र सिंह धोनी खेलते थे।

Image

वैभव सूर्यवंशी और संजीव गोयनका (X/@DrSanjivGoenka)

Sanjiv Goenka on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भी वैभव के खेल से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर दिया। गोयनका ने वैभव के लिए लिखा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह युवा खिलाड़ी जल्द ही भारत की जर्सी में बड़े मुकाम हासिल करेगा। संजीव गोयनका ने वैभव की आईपीएल 2017 की एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में नन्हा वैभव ईडन गार्डंस स्टेडियम में मैच देख रहा है। वैभव के पिता उन्हें राइजिंग पुणे सुपर जायंट और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच दिखाने ले गए थे। उस समय वैभव पुणे को सपोर्ट कर रहे थे क्योंकि टीम में महेंद्र सिंह धोनी खेलते थे। राइजिंग पुणे सुपर जायंट 2016 और 2017 में आईपीएल का हिस्सा थी और उसके मालिक संजीव गोयनका ही थे।

संजीव गोयनका ने शेयर की वैभव की तस्वीर

गोयनका ने उस पुरानी तस्वीर के साथ वैभव से इस सीजन हुई मुलाकात की फोटो भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि 9 साल पहले स्टैंड्स में बैठा एक बच्चा आज आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप विनर बन चुका है। गोयनका ने कहा कि वैभव का सफर गजब का रहा है। स्टैंड्स में बैठा नन्हा फैन आज सीजन के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक है। संजीव गोयनका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह एक बेहद खास उपलब्धि है। मुझे यकीन है कि भारत की जर्सी में अभी उसके लिए कई बड़े मुकाम बाकी हैं। आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है।' गोयनका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आईपीएल 2026 में वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 16 मैचों में 237.30 के हैरान करने वाले स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े। वैभव के बल्ले से इस सीजन 63 चौके और 72 छक्के निकले। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। एलिमिनेटर मुकाबले में वह शतक से चूक गए, नहीं तो गेल का सबसे तेज आईपीएल शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम होता। इतनी कम उम्र में इतनी परिपक्वता से खेलने के कारण वैभव ने ऑरेंज कैप अपने नाम की। वह आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के ऑरेंज कैप विजेता बन गए। उनकी बल्लेबाजी देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान रह गए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article