क्रिकेट

LSG IPL Team 2023 Players List: लखनऊ की टीम में शामिल हुए ये नए नवाब, अब ऐसी है पूरी टीम

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 03:15 AM IST

LSG IPL Team 2023 Players List, Lucknow Super Giants Team Players List, Squad 2023: आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी के बाद ऐसी है लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम? जानिए कौन से नए खिलाड़ी हुए टीम में शामिल?

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स( साभार LSG)

LSG IPL Team 2023 Players List, Lucknow Super Giants Team Players List, Squad 2023: अपने पहले सीजन में केएल राहुल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन के बल पर प्लेऑफ तक पहुंचने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2023 में भी अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। ऐसे में अपनी टीम की कमियों को दूर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लखनऊ के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 23.35 करोड़ रुपये थे। इतने में उसे 4 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 10 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी थी।

ऐसे में लखनऊ की टीम ने इस खिलाड़ियों पर दांव लगाकर अपनी दल में शामिल किया है। जानिए नीलामी के बाद कैसी है लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम?

LSG IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी में जुड़े नए खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदा
निकोलस पूरणवेस्टइंडीजविकेटकीपर बल्लेबाज16 करोड़ रुपये
यश ठाकुरभारत (गुजरात)गेंदबाज45 लाख रुपये
डेनियल सैम्सऑस्ट्रेलियाऑलराउंडर75 लाख रुपये
रोमारियो शेफर्डवेस्टइंडीजगेंदबाज ऑलराउंडर50 लाख रुपये
अमित मिश्राभारतस्पिन गेंदबाज50 लाख रुपये
प्रेरक मांकड़भारतबल्लेबाज ऑलराउंडर20 लाख रुपये (बेस प्राइज)
स्वप्निल सिंहभारतदाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के गेंदबाज20 लाख रुपये
युद्धवीर चरकभारतऑलराउंडर20 लाख रुपये
नवीन उल हकअफगानिस्तानतेज गेंदबाज50 लाख रुपये

नीलामी के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम:

केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरण, आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, डेनियल सैम्स, रोमारियो शेफर्ड, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, युद्धवीर चरक, नवीन उल हक और मार्क वुड।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article