क्रिकेट

LSG IPL 2024 Retained Players: लखनऊ सुपर जायंट्स ने नीलामी से पहले इन प्लेयर्स पर जताया भरोसा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 26, 2023, 10:32 PM IST

LSG IPL 2024 Retained and Released Players List: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले अपनी रिटेन्ड और रिलीज्ड प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। जानिए किन खिलाड़ियों को फिर से टीम मैनेजमेंट ने मौका दिया है।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स 2024 रिटेन्ड और रिलीज्ड प्लेयर्स लिस्ट( साभार Lucknow Super Giants)

IPL 2024, LSG Retained and Released Players List: इंडियन प्रीमियर लीग की नई टीमों में से एक लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। टीम मैनेजमेंट ने बतौर कप्तान एक बार फिर केएल राहुल पर भरोसा बरकरार रखा है। उनके अलावा विश्व कप 2023 में बल्ले से धमाल मचाने वाले क्विंटन डिकॉक भी टीम में जगह बरकरार रखने में सफल हुए हैं।

लखनऊ के पर्स में बचे हैं 13.9 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्पवनिल सिंह, कर्ण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शिंदे और करुण नायर को रिलीज कर दिया है। नीलामी में शामिल होने से पहले लखनऊ के पर्स में 13.9 करोड़ रुपये बचे हैं। लखनऊ की कोर टीम बरकरार है और वो नीलामी में नए खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Retained and Released Player list)

लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेन्ड प्लेयर्स: केएल राहुल(कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, देवदत्त पडिक्कल (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेडेड), रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान।

लखनऊ सुपर जायंट्स रिलीज्ड प्लेयर्स: जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वपनिल सिंह, कर्ण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शिंदे, करुण नायर।

पर्स में बाकी राशि: 13.9 करोड़ रुपये

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article