क्रिकेट

RR vs RCB Highlights: बेंगलोर की जयपुर में शानदार जीत, राजस्थान को 60 रन के अंदर किया ढेर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 14, 2023, 07:44 PM IST

IPL 2023, RR vs RCB Highlights: आईपीएल के 60वें मेच मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स 112 रन से हराया। टीम की यह छठी जीत है। इसी जीत के साथ बेंगलोर की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है।

Image

संजू सैमसन और फाफ डु प्लेसिस।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच खेला गया।
  • यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया।
  • बेंगलोर ने राजस्थान को 60 रन के अंदर ढेर कर दिया।

IPL 2023, RR vs RCB Highlights: आईपीएल के 60वें मुकाबले में रॉयल चैलजेंर्स बेंलगोर ने राजस्थान को उसके घर में 112 रन से हराया। टीम की यह छठी जीत है। इसी जीत के साथ बेंगलोर की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। जयपुर सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसके साथ ही बेंगलोर ने राजस्थान को 172 रन का आसान लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम 60 रन के अंदर ढेर हो गई।

लड़खड़ाई टीम को डुप्लेसिस-मैक्सवेल ने संभाला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। राजस्थान को सातवें ओवर में पहला झटका विराट कोहली के रूप में लगा। कोहली महज 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लुसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारी खेलकर लड़खड़ाई टीम को संभाला। फाफ डु प्लेसिस अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हो गए। वे 44 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इसके बाद महिपाल लोमरोर भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे दो गेदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने महज दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। वे 33 गेंंदों पर 54 रन बनाकर आउट हो गए। अनुज रावज ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 170 के पार पहुंचाया। उन्होंने 263.63 की स्ट्राइक रेट से 11 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन की नाबाद पारी खेली। राजस्थान के एडम जम्पा और केएम आसिफ ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए।

राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। 20 रन के अंदर टीम के 4 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। टीम के दोनों ओपनर्स बिना खाता खोले वापस लौट गए। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन भी लंबी पारी खेलने में फेर रहे। वे महज 4 रन पर आउट हो गए। इसके बाद बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी मैदान पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल भी अपना असर नहीं दिखा पाए। वे भी 4 रन पर आउट हो गए। जो रूट भी टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए और इसके बाद आउट होकर पवेलियन लौट गए। ध्रुव जुरेल भी बड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। रवि अश्विन के लिए बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको दिनेश कार्तिक ने रन आउट किया। शिमरोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। इसके बाद लगातार अंतराल में टीम के विकेट गिरते रहे। बेंगलोर के वेन पार्नेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

हेट टू हेड में बेंगलोर का पलड़ा भारी

हेड टू हेड में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलार का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें बेंगलोर ने 14 मैचों में, जबकि राजस्थान को 12 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच तीन मैच का परिणाम नहीं निकल सका है। बेंगलोर का राजस्थान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 200 है, जबकि राजस्थान का बेंगलोर के खिलाफ 217 रन है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:

संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी:

देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुलदीप यादव, डोनावन फरेरा, नवदीप सैनी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग-11:

फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी:

विजयकुमार वैशाक, फिन एलन, शाहबाज़ अहमद, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई।

RR vs RCB मैच कब और कहां देखें?

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। फैंस इस मैच की कॉमेंट्री 12 अलग-अलग भाषाओं में सुन सकते हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article