IPL 2023, MI vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस को 13 रन से हराया। मुंबई की घरेलू मैदान पर दूसरी हार है। अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन कर आखिरी ओवर में मैच का रुख बदल दिया और मुंबई की विजय रथ को रोक दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई की टीम नियमित ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बना सकी। पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन एक बार फिर मुकाबले के लिए नहीं उतरेंगे। उनकी जगह सैम कुरेन टीम की कमान संभाली थी।
पंजाब की शुरुआत रही खराब
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। पंजाब ने पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए। टीम को 18 रन पर पहला झटका लगा। मैथ्यू शॉर्ट टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन पर आउट हो गए। उनको कैमरून ग्रीन ने पीयूष चावला के हाथों कैच आउट कराया। प्रभसिमरन सिंह भी टीम के बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को 26 रन पर आउट किया। लियाम लिविंगस्टोन भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे इशान किशन ने 10 रन पर स्टंप कर दिया। इसके बाद अथर्व तायडे भी आउट हो गए। वे 29 रन पर बोल्ड हो गए। कप्तान सैम कुरेन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने अच्छी साझेदारी कर टीम को संभाला। हरप्रीत सिंह भाटिया अर्धशतक से चूक गए। उनको 41 रन पर कैमरून ग्रीन ने आउट किया। सैम कुरेन अर्धशतक जमाने के बाद आउट हो गए। उनको जोफा आर्चर ने 55 रन पर आउट किया। इसके बाद जितेश शर्मा भी आउट हो गए। वे 25 रन बना सके। हरप्रीत बराड़ 5 रन पर रनआउट हो गए।
ग्रीन-सूर्या ने जड़ा अर्धशतक, फिर भी मुंबई हारी
जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने नियमित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना सकी। टीम ने पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। इशान किशन महज एक रन पर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए। वे 44 रन पर आउट हो गए। रोहित को लियाम लिविंगस्टोन ने आउट किया। कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। कैमरून ग्रीन अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 67 रन की शानदार पारी खेली। उनको नाथन एलिस ने सैम कुरेन के हाथों कैच आउट कराया। सूर्या भी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 219.23 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। उनको अर्शदीप सिंह ने चलता किया। तिलक वर्मा लंबी पारी नहीं खेल पाए। उनको 3 रन पर अर्शदीप ने आउट किया। इसके बाद नेहार वढ़ेरा को भी अर्शदीप ने बोल्ड कर दिया।
हेड टू हेड में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड में कांटे की टक्कर है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 29 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स की जीत मुंबई से एक जीत कम है यानी कि पंजाब ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। मुंबई का पंजाब के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 223 है, जबकि पंजाब का मुंबई के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 230 है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, रितिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
मुंबई इंडियंस के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी
रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:
सैम कुरेन (कप्तान), अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
पंजाब किंग्स के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी
नाथन एलिस, मोहित राठी, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, गुरनूर बराड़।
MI vs PBKS मुकाबला कब और कहां देखें?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। फैंस इस मैच की कॉमेंट्री 12 अलग-अलग भाषाओं में सुन सकते हैं।
