क्रिकेट

ICC Player of the month: लॉरा वॉल्वार्ट और मिचेल स्टार्क बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

आईसीसी ने साल 2025 के दिसंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहे।

Image

लॉरा वॉलवर्ट और मिचेल स्टार्क (फोटो क्रेडिट ICC X)

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट को दिसंबर 2025 का 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड मिला है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं। लॉरा वॉल्वार्ट ने साउथ अफ्रीकी टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज जीतने में मदद की थी। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद,वॉल्वार्ट ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सिर्फ एक महीने में सभी फॉर्मेट में 3 शतक लगाकर एक शानदार साल का अंत किया था।

सीरीज के तीनों वनडे में वोल्वार्ड्ट ने 127.50 की शानदार औसत से 255 रन बनाए थे। टी20 सीरीज में 137 रन जुटाए और सिर्फ एक बार आउट हुईं। यह लॉरा वॉल्वार्ट का दूसरा 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड है। इससे पहले उन्हें अक्टूबर 2025 में यह अवॉर्ड मिला था। यह सम्मान पाकर लॉरा वॉल्वार्ट खुश और आभारी महसूस कर रही हैं। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा,'मुझे एक बार फिर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत खुशी है। तीन महीनों में दो बार यह अवॉर्ड जीतना बहुत खास है। इसे मैं लंबे समय तक याद रखूंगी। मुझे आयरलैंड के दौरे पर बल्लेबाजी करना बहुत पसंद आया। इस दौरान वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में रन बनाकर योगदान देना बहुत फायदेमंद रहा। मुझे उम्मीद है कि मैं अपना योगदान देती रहूंगी और टीम को आखिर तक ले जाने में मदद करूंगी।'

दूसरी ओर, मिचेल स्टार्क को 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड एशेज 2025-26 में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है। 35 वर्षीय स्टार्क ने हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज में कुल 31 विकेट लेने के अलावा, दो हाफ सेंचुरी भी लगाईं। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए और 139 रन बनाए थे।

इस खिताब को जीतने के बाद स्टार्क ने कहा, "आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह और भी खास है क्योंकि यह इतनी सफल घरेलू एशेज जीत के बाद मिला है। अपने घरेलू दर्शकों के सामने इतनी प्रतिष्ठित सीरीज जीतने में हिस्सा लेना, यह कुछ ऐसा है जिसे हम सभी लंबे समय तक याद रखेंगे। एक टीम के तौर पर, हमने पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। अब हमारा ध्यान इस मोमेंटम को बनाए रखते हुए अगले साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने पर है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article