क्रिकेट

AUS vs SA 1st T20I: क्वेना मफाका ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले सबसे युवा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के बांए हाथ के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले गए सारीज के पहले टी20 मुकाबले में अपनी घातक गेंदबाजी के बल पर इतिहास रच दिया है।

Image

क्वेना मफाका(फोटो क्रेडिट @ProteasMenCSA X)

डार्विन: दक्षिण अफ्रीका के 19 वर्षीय बांए हाथ के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को डार्विन में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में कहर बरपाते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। मफाका ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 178 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका अदा की।

चार कंगारुओं को मफाका ने किया शिकार

पहली बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहे मफाका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने टिम डेविड, मिचेल ओवन, बेन डारस्विइश और एडम जंपा को अपना शिकार बनाया और मेजबान टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। इसके साथ ही मफाका अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे कम उम्र में पारी में चार विकेट चटकाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बॉलर बन गए। टिम डेविड का विकेट इनमें सबसे अहम था क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में सबसे बड़ी 83 रन की आतिशी पारी खेली।

विकेट का चौका जड़ने वाले पांचवें सबसे युवा बॉलर

मफाका सबसे कम उम्र में टी20आई में एक पारी में चार विकेट चटकाने वाले दुनिया के पांचवें सबसे युवा गेंदबाज बने हैं। उनसे कम उम्र में ये उपलब्धि अफगानिस्तान के नूर अहमद(17 साल 162 दिन), मुजीब उर रहमान (18 साल 171 दिन), राशिद खान (18 साल 171 दिन) और पाकिस्तान के शादाब खान(18 साल 177 दिन) ने हासिल की थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article