क्रिकेट

वो मुझसे भी... वैभव सूर्यवंशी को लेकर महान कुमार संगकारा का बड़ा दावा

Kumar Sangakkara On Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के हुनर को देखकर राजस्थान रॉयल्स टीम के मुख्य कोच व महान पूर्व श्रीलंकाई कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने बड़ा दावा कर दिया है। संगकारा ने वैभव को लेकर क्या कहा है, यहां जानिए।

Image

कुमार संगकारा का वैभव सूर्यवंशी पर बयान (AP/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • राजस्थान के कोच कुमार संगकारा का बड़ा बयान
  • वैभव सूर्यवंशी को लेकर संगकारा का दावा

Kumar Sangakkara On Vaibhav Suryavanshi: श्रीलंका के महान पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाजों में शुमार रहे कुमार संगकारा इन दिनों आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम के मुख्य कोच की भूमिका में हैं। संगकारा ने पिछले साल से अब तक युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तेजी से बढ़ते करियर को करीब से देखा है और इसी को देखते हुए उन्होंने अब एक बड़ा बयान दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने सबसे ताजा मैच में रविवार रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 गेंदों में 46 रनों की तेज पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को फिर से जोरदार शुरुआत देने का काम किया। राजस्थान की टीम ने 8 विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन अंत में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने 4 गेंदें बाकी रहते 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली और राजस्थान रॉयल्स की आगे की राह को कठिन बना दिया है।

सूर्यवंशी पर संगकारा का बयान

कुमार संगकारा ने इस मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, "वो बेहद प्रतिभाशाली और बहुत युवा खिलाड़ी हैं। उन्हें इस बड़े मंच पर मिलने वाले हर एक मौके का लुत्फ उठाना चाहिए। खेल के इस लंबे सफर में वैभव के सामने अच्छे दिन भी आएंगे और बहुत बुरे दिन भीहोंगे, लेकिन ये किसी भी क्रिकेटर के लिए पूरी तरह से आम बात है। वैभव को समझना होगा कि जैसा भी प्रदर्शन वो करें, चाहे अच्छा या बुरा, सब उनके करियर का अहम भाग है।"

मुझसे भी बड़ा क्रिकेटर बनेगा

संगकारा ने तब बड़ी बात कह दी जब उन्होंने कहा कि एक दिन वैभव सूर्यवंशी उनसे भी बड़ा खिलाड़ी बनेगा। गौरतलब है कि कुमार संगकारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई और वो आज भी दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। ऐसे में संगकारा से वैभव की तुलना कोई आम बात नहीं है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article