क्रिकेट

Kuldeep Vanshika Ki Shadi: हल्दी सेरेमनी में चहल के साथ थिरकते नजर आए कुलदीप यादव, देखें वीडियो

कुलदीप यादव की हल्दी सेरेमनी में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल उनके परिवार के दोस्तों के साथ थिरकते नजर आए। देखे हल्दी सेरेमनी का वीडियो।

मसूरी: कुलदीप यादव की शादी की रस्मे मसूरी में शुरू हो गई हैं। गुरुवार को शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके बाद शुक्रवार सुबह हल्दी सेरमनी का आयोजन हुआ जिसमें कुलदीप यादव बेबी पिंक कलर का कुर्ता और वंशिका पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आए। कुलदीप की शादी में शिरकत करने स्पिनर युजवेंद्र चहल भी पहुंच चुके हैं और वो हल्दी सेरेमनी के दौरान कुलदीप और परिवार के सदस्यों के साथ डांस करते नजर आए। कुलदीप और वंशिका हल्दी सेरेमनी के दौरान बेहद खुश नजर आए।

दिग्गज क्रिकेटरों के शादी में शिरकत की है संभावना

कुलदीप यादव की शादी की दो रस्में पहाड़ों की रानी कहलाने वाले मसूरी के होटल सेवॉय में हो चुकी हैं। आज शाम डांस और कॉकटेल पार्टी का आयोजन होगा। कई नामी क्रिकेटरों के शादी में पहुंचने की संभावना है। टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और सू्र्यकुमार यादव के पहुंचने की संभावना है। मोहम्मद सिराज के भी शादी में शामिल होने की खबर है। कुलदीप यादव और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका की सगाई 4 जून, 2025 को लखनऊ में हुई थी। अब दोनों विवाह बंधन में 14 मार्च को बंध जाएंगे।

मेंहदी सरेमनी में दिखी कुलदीप वंशिका की खूबसूरत जोड़ी

चाइनामैन कुलदीप यादव और उनकी मंगेतर वंशिका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीर में वंशिका फर्शी सलवार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस फर्शी सलवार का नाता शाही और नवाबी परिवार से रही है। मेहदी सेरमनी रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज, टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नजर आए। मेहंदी सेरेमनी के दौरान रिंकू और वंशिका के परिवार के सदस्य बेहद खुश नज़र आए। कुलदीप के दोस्तों ने भी रस्म का लुत्फ उठाया। कुलदीप यादव और वंशिका शादी के कार्ड में दिखाए गए ड्रेस कोड में नजर आए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article