चटगांव:दो साल लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया। उनके शानदार प्रदर्शन के बल पर टीम इंडिया ने 188 रन के अंतर से जीत दर्ज करके दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कुलदीप यादव ने मैच की पहली पारी में 5 और दूसरी में 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में बल्ले से 40 रन का योगदान दिया और टीम को 400 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
मैन ऑफ द मैच चुने गए कुलदीप
कुलदीप यादव को इस ऑलराउंड मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पिछले दो साल फॉर्म से जूझ रहे कुलदीप ने शानदार वापसी की है। वो बांग्लादेश के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतते ही भारतीय स्पिनर्स के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में यह पुरस्कार हासिल किया हो।तीनों फॉर्मेट में मैन ऑफ द मैच बनने वाले पांचवें भारतीय स्पिनरटेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाल पांचवें भारतीय स्पिनर हैं। टर्नबनेटर हरभजन सिंह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज बने थे। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ऐसा कर पाने में सफल हुए थे। ऐसे में अब इस स्पेशल क्लब में कुलदीप यादव की भी एंट्री हो गई है।
