क्रिकेट

Krunal Pandya: आरसीबी की जर्सी पहनते ही चमके क्रुणाल पांड्या, फिरकी से मचाया कोलकाता के खिलाफ धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी के लिए डेब्यू करते ही क्रुणाल पांड्या ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से धमाल मचा दिया और टीम की सबसे बड़ी कमजोरी को भी दूर कर दिया।

Image

क्रुणाल पांड्या (साभार IPL/BCCI)

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के पहले मुकाबले आरसीबी के लिए खेलते हुए क्रुणाल पांड्या ने धमाल मचा दिया। क्रुणाल ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर केकेआर की आतिशी बल्लेबाजी पर लगाम लगाई और तीन विकेट चटकाकर आरसीबी की मैच में वापसी करा दी। उनकी कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत केकेआर 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बना सकी।

पांड्या ने किए तीन बड़े शिकार

पहला विकेट चटकाने के बाद आरसीबी को सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर बैकफुट पर धकेल दिया और टीम को 9.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। ऐसे में सुनील नरेन को रसिख डार ने चलता कर दिया। इसके बाद गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाला और देखते ही देखते अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह को चलता करके मिडिल ऑर्डर को झखझोर दिया। क्रुणाल ने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

वेंकटेश अय्यर का किया चतुराई से शिकार

क्रुणाल पांड्या ने वेंकटेश अय्यर का विकेट चटकाने के लिए बेहद चतुराई से गेंदबाजी की। उन्होंने बगैर हेलमेट के बल्लेबाजी कर रहे वेंकटेश के सामने बाउंसर डाली और इसके बाद वेंकटेश ने जैसे ही हेलमेट पहना उन्हें शानदार तरीके से बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। क्रुणाल ने उस वक्त 7.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करके तीन विकेट अपने नाम किए जब बाकी के गेंदबाज 10 से ज्यादा रन लुटा रहे थे। क्रुणाल ने न केवल रनों पर लगाम लगाई बल्कि अहम विकेट भी चटकाए और ये साबित कर दिया कि आरसीबी ने उन्हें 5.75 करोड़ की कीमत पर खरीदकर कोई गलती नहीं की है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article