क्रिकेट

IND vs ENG: भारत को चौंकाने की तैयारी में इंग्लैंड, सिर्फ 1 मैच खेलने वाले खतरनाक ऑलराउंडर को टीम में किया शामिल

Who Is Jamie Overton: द ओवल मैदान पर 31 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अभी से अपनी 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है और इस टीम में एक नया चेहरा हैं जेमी ओवरटन। क्यों ये खिलाड़ी भारत के लिए सरप्राइज फैक्टर होगा, आइए जान लेते हैं।

Image

जेमी ओवरटन (Instagram/JamieOverton)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025
  • पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यी टीम घोषित
  • तीन साल पहले 1 टेस्ट मैच खेलने वाले ओवरटन को जगह

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्रारंभिक टीम का ऐलान किया है। इस टीम में उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है जिसने आज तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, ये खिलाड़ी हैं जेमी ओवरटन (Jamie Overton)। वो एक खतरनाक ऑलराउंडर हैं और इंग्लैंड की टीम उनके जरिए भारत को चौंकाने का प्रयास करेगी।

ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच तीन साल पहले खेला था और अब वो भारत के खिलाफ गुरुवार से ओवल में शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं।

सरे काउंटी टीम के इस 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2022 में लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए थे और 97 रन बनाए थे। उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से तीन मैच खेले थे। ओवरटन को छोड़कर, पिछले मैच में चुने गए 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है।

पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टेस्ट टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, जेमी स्मिथ, जोश टंग, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, क्रिस वोक्स और जेमी ओवरटन।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article