क्रिकेट

NCA में हुआ सितारों का जमावड़ा, मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत सहित ये खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 26, 2023, 08:49 PM IST

KL Rahul, Rishabh, NCA: बेंगलुरू को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी इन दिनों क्रिकेट स्टार्स से गुलजार है। चोट के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे ऋषभ पंत से लेकर केएल राहुल तक इन दिनों एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं। ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, जिसमें कई स्टार्स मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

Image

मस्ती करते हुए ऋषभ पंत, शार्दुट ठाकुर, सिराज और चहल। (फोटो- ऋषभ पंत के ट्विटर से)

Photo : Twitter

KL Rahul, Rishabh, NCA: पिछले साल दिसंबर में कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम के अन्य साथियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। उन्होंने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की। इस फोटो में ऋषभ पंत के अलावा आईपीएल के दौरान चोटिल हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान सभी मिलकर युजवेंद्र चहल के साथ मस्ती करते दिखे।

पंत तेजी से ठीक हो रहे

टीम इंडिया के लिए दिसंबर 2022 में अंतिम मैच खेलने वाले ऋषभ पंत काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वे इन दिनों एनसीए में रिहैव से गुजर रहे हैं। इससे पहले वे टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन के साथ नजर आए थे। इससे पहले भी वे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले दिखे थे। इसके अलावा वे स्विमिंग पूल में बिना किसी के सहारे चलते नजर आए थे। इसके अलावा पिछले दिनों सीढ़ियों पर चढ़ते हुए नजर आए थे।

शार्दुल-सिराज वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में

भारतीय टीम अगले महीने विंडीज दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मुकाबले से होगी। इसको लेकर पिछले दिनों बीसीसीआई ने वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया। इसमें शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को दोनों टीमों में शामिल किया गया है, जबकि युजवेंद्र चहल को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article