क्रिकेट

बिश्नोई ने छोड़ा राजस्थान का साथ, अब इस टीम से करेंगे नई शुरुआत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 26, 2023, 03:44 PM IST

Ravi Bishnoi, Domestic Season: क्रिकेट के घरेलू सीजन का आगाज 28 जून से दलीप ट्रॉफी से होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले राजस्थान टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार गेंदबाज ने टीम का साथ सीजन शुरू होने से पहले छोड़ दिया है और अब नए सीजन में नई टीम के साथ आगाज करेंगे।

Image

साथी खिलाड़ियों के साथ रवि बिश्नोई। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Ravi Bishnoi, Domestic Season: आईपीएल के 16वें सीजन में सनसनी फैलाने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई घरेलू क्रिकेट से नई शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट के घरेलू सीजन का आगाज 28 जून से दलीप ट्रॉफी से होने जा रहा है। स्पोर्ट्सस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल के रवि बिश्नोई राजस्थान की टीम को छोड़ दिए हैं। अब वे घरेलू सीजन में गुजरात की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी के दौरान उनको राजस्थान टीम में पर्याप्त मौका नहीं मिला था।

हालांकि, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकार ने कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। युवा लगे स्पिनर बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर गुजरात के रंग में अपली एक तस्वीर डाली है और उस पर कैप्शन दिए हैं-नई शुरुआत। इसके बाद कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

बिश्नोई ने 15 मैच में चटकाए 16 विकेट

आईपीएल के 16वें सीजन में युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई का सफर शानदार रहा। उन्होंने लखनऊ की ओर से 15 मैच खेलते हुए 7.74 की इकोनॉमी से 16 विकेट चटकाए थे। वे टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में 12वें नंबर पर रहे थे। वे अपनी टीम के टॉप स्कोरर भी हैं।

घरेलू सीजन में ऐसा रहा है बिश्नोई का प्रदर्शन

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवि बिश्नोई का घरेलू क्रिकेट में भी जलवा बरकरार है। उन्होंने एक फर्स्ट क्लास मैच में दो विकेट चटकाए हैं, जबकि 25 लिस्ट-ए मैचों में 36 विकेट और 87 टी20 मुकाबले में 101 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वे टीम इंडिया के लिए एक वनडे में एक विकेट, जबकि 10 टी20 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article