क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2023 Schedule: इंतजार खत्म, मंगलवार को जारी होगा 'क्रिकेट के महाकुंभ' का शेड्यूल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 26, 2023, 01:39 PM IST

ICC Cricket World Cup 2023 Full Schedule, Time Table: वनडे वर्ल्ड कप का आगाज इस साल के अंत में यानी अक्टूबर-नवंबर में होना है। भारत की मेजबानी में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होगा। बुधवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आ सकता है।

Image

वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार को आ सकता है।

Photo : Times Now Digital

ICC World Cup 2023 Full Schedule: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को मिली है। भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होना है। अब टूर्नामेंट के आयोजित होने में चार महीने से भी कम दिन बचे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी आठ टीमें इन दिनों तैयारी में जुटी हुई हैं, जबकि बजे दो जगहों के लिए क्वालीफायर मुकाबले में टीमों का संघर्ष जारी है। क्रिकेट फैंस के लिए मंगलवार यानी कल का दिन काफी अहम है, क्योंकि उनको जिस चीज का लंबे समय से इंतजार था वह 27 जून को सुबह 11.30 बजे खत्म हो जाएगा। आईसीसी की ओर से 27 जून को मुंबई के एक निजी होटल वनडे वर्ल्ड कप को लेकर आयोजन रखा गया है। जानकारों का मानना है कि इस कार्यक्रम में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आमने-सामने होगा भारत-पाक

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों एक रिपोर्ट जारी हुई थी। इसमें वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है और 19 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जा सकता है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग इंग्लैंड और रनरअप रहने वाली टीम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत भी अपने 10 सालों के आईसीसी खिताब के सूखे को समाप्त करना चाहेगा और एक बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा चाहेगा।

भारत का 9 स्थानों पर हो सकता है लीग मुकाबला

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का लीग मुकाबला 9 स्थानों पर खेला जाएगा। भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान से, 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से अहमदाबाद में, चौथे मैच में 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश से, 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से और 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड में भिड़ने उतरेगी। इसके बाद 2 नवंबर को मुंबई क्वालीफाइंग टीम, 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका से और 11 नवंबर को बेंगलुरू में दूसरी क्वालीफाइंग से भिड़ने उतरेगी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article