टी20 विश्व कप 2022 का आगाज हो चुका है और 22 अक्टूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी। भारत और ऑस्ट्र्रेलिया को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत इसी हफ्ते के आखिर में करनी है। भारत को पहले मैच में पाकिस्तान जबकि ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड से भिड़ना है। लेकिन उससे पहले दोनों टीमें अपनी तैयारियों को परखने के मद्देनजर सोमवार को अभ्यास मैच में आमने-सामने हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वॉर्म-अप मुकाबले में तूफानी अर्धशतकी पारी खेलकर मजबूत इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वह टी20 वर्ल्ड कप में धमाका करने को तैयार हैं।
क्रिकेट
केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप में धमाका करने को तैयार, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के उड़ाए होश
- Agency by: Agency
- Updated Oct 17, 2022, 11:16 AM IST
