क्रिकेट

केएल राहुल और जुरेल को इंडिया ए स्क्वॉड में किया गया शामिल

India A Squad Update: दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की टीम में बदलाव किया गया। केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया। राहुल ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

Image

केएल राहुल और ध्रुव जुरेल (साभार-BCCI)

India A Squad Update: विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को आधिकारिक तौर पर इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच दूसरा टेस्ट मैच एमसीजी में खेला जाएगा। इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा को भी इंडिया ए में शामिल किया गया था। उन्हें यश दयाल की जगह शामिल किया गया था जो टी20 खेलने साउथ अफ्रीका जा चुके हैं।

राहुल को बाबा इंद्रजीत की जगह शामिल किया जायेगा जिन्होंने दोनों पारियों में नौ और छह रन बनाए जबकि वह गति और उछाल के खिलाफ बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे। वहीं जुरेल को इशान किशन की जगह उतारा जायेगा जो मैकाय में गेंद बदलने के विवाद का केंद्र बने हुए हैं। नवदीप सैनी का प्रदर्शन भी खराब रहा और उनकी जगह बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद लेंगे जबकि ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर तनुश कोटियान को मानव सुथार की जगह अंतिम एकादश में रखा जायेगा। वहीं दो खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज रिकी भुई इस मैच में नहीं खेल पायेंगे।

दूसरे मैच के लिए इंडिया ए टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुश कोटियन, प्रिसिध कृष्णा, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!