क्रिकेट

KKR vs SRH Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी सनराइजर्स हैदराबाद

KKR vs SRH Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज कोलकाता का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। बल्लेबाजों के मुफीद इस पिच पर फैंस को धूम-धड़ाका वाली बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

Image

आज का टॉस कौन जीता, कोलकाता और हैदराबाद का मैच आज (साभार-TNN)

KKR vs SRH Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता और हैदराबाद गोनों टीमों के लिए यह चौथा मुकाबला है। अब तक दोनों टीम एक-एक मुकाबला जीत पाईं हैं। होम ग्राउंड पर यह कोलकाता का दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में उसे आरसीबी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। ईडेन गार्डन्स की पिच पर सबसे बड़ा टोटल 262 रन पंजाब किंग्स ने चेज करते हुए बनाया था, जो उन्होंने मेजबान कोलकाता के खिलाफ ही बनाया था। इस पिच पर रनों की भरमार है। ऐसे में हैदराबाद की टीम जिस ब्रांड की क्रिकेट खेलती है उसको देखते हुए फैंस को आज चौकों और छक्कों की भरमार देखने को मिल सकती है।

कैसा रहा है ईडेन गार्डन्स की पिच का हाल

ईडेन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के मुफीद रही है। ऐसे में आज के मैच में फैंस को चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। टीमें यहां टॉस जीतकर चेज करना पसंद करती हैं। इसकी गवाही खुद आंकड़े देते हैं। यहां खेले गए कुल 94 मैचों में 55 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 39 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। एक और कारण ओस का है जिसके चलते टीमें बाद में गेंदबाजी नहीं करना चाहती हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज के मैच का फुल डिटेल:

मैच नंबर -15 डिटेल
मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
तारीख 3 अप्रैल 2025
समय शाम 7:30 बजे (IST)
स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा और डिज़्नी+ हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल, गेंदबाजों को शुरुआती मदद
मौसम रिपोर्ट बारिश की संभावना नहीं

केकेआर बनाम एसआरएच टॉस का समय (KKR vs SRH Toss Time)

केकेआर बनाम एसआरएच के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

केकेआर बनाम एसआरएच टॉस की जगह (KKR vs SRH Toss Venue)

केकेआर बनाम एसआरएच के बीच आज का मुकाबला ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

केकेआर बनाम एसआरएच आज का टॉस किसने जीता (KKR vs SRH Toss Win Today)

केकेआर बनाम एसआरएच के बीच आज का मैच के टॉस सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेयिंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कमिंदु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी

कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन-

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेयिंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंकृष रघुवंशी, मोईन अली, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रामदीप सिंह

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article