क्रिकेट

KKR vs SRH IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

KKR vs SRH IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में गुरुवार को कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होना है। दोनों टीमों के लिए यह चौथा मुकाबला है। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में दोनों को केवल एक जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Image

कोलकाता और हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार -TNN)

KKR vs SRH IPL 2025 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीम हार कर यहां पहुंची है। केकेआर को मुंबई के खिलाफ हार मिली थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद लगातार दो मुकाबला हार चुकी है। धमाकेदार अंदाज में सीजन की शुरुआत करने वाली हैदराबाद को पहले लखनऊ और दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही मैचों में टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाई। अब तक टीम की ताकत उसकी बल्लेबाजी रही है और पिछले दो मुकाबले में यही टीम की कमजोरी भी बन गई है।

दूसरी तरफ कोलकाता की बात करें तो घर पर यह उनका दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में उसे आरसीबी ने 7 विकेट से पटखनी दी। टीम मिडिल ऑर्डर में संघर्ष कर रही है। अजिंक्य रहाणे और क्विंटन डीकॉक को छोड़ दिया जाए तो बाकी बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आए हैं। पिछले सीजन की तरह इस बार सुनील नरेन से ओपनिंग कराने का दांव पूरी तरफ से फेल रहा है। अगर हैदराबाद के खिलाफ इस टीम को जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match Date)

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला गुरुवार (3 अप्रैल) को खेला जाएगा।

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match Venue)

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला ईडेन गार्डन्स कोलकाता में खेला जाएगा।

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match Time)

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match On Tv)

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match Live Streaming)

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड-

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश कुमार रेड्डी, अथर्व तायडे, ब्रायडन कार्से, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिच नॉर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडेय, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और वरुण सकारिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article