क्रिकेट

KKR vs SRH Dream11 Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी कोलकाता, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

KKR vs SRH Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: आईपीएल के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। हैदराबाद को पहले मुकाबले में जीत मिली थी, उसके बाद वह लगातार 2 मुकाबला गंवा चुकी है, जबकि कोलकाता भी मुंबई से अपना पिछला मुकाबला हारी थी।

Image

कोलकाता और हैदराबाद मैच की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

KKR vs SRH Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों के लिए यह चौथा मुकाबला है। दोनों को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली है, जबकि कोलकाता को एकतरफा मुकाबले में मुंबई ने हराया था। केकेआर का होम ग्राउंड पर यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में उसे आरसीबी ने 7 विकेट से पटखनी दी थी।

कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

कोलकाता की बात करें तो 3 मुकाबला खेलने के बावजूद टीम सही कॉम्बिनेशन नहीं ढूंढ पाई है। हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में सुनील नरेन, क्विंटन डीकॉक, अजिंक्य रहाणे और आंद्रे रसेल पर खास नजर होगी। डीकॉक और रहाणे को छोड़कर बाकी खिलाड़ी अब तक अपना दम नहीं दिखा पाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा अपने रंग में नहीं हैं। वरुण चक्रवर्ती भी अब तक प्रतिभा के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ घर पर यदि टीम दोबारा जीत की पटरी पर लौटना चाहती है तो उसे अपना बेस्ट देना होगा।

हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

सनराइजर्स हैदराबाद ने जिस ब्रांड की क्रिकेट पहले मुकाबले में खेली थी, वह उसे जारी नहीं रख पाई। टीम की कोशिश होगी कि वह उसी स्टाइल में कोलकाता के खिलाफ मैदान में उतरे। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तिकड़ी पर निर्भर करेगा कि यह टीम कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन का साथ देने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी जैसे बल्लेबाज हैं जो इस टीम की बल्लेबाजी को गहराई प्रदान करते हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का जादू अब तक नहीं चला है। जीशान अंसारी के आने से गेंदबाजी को नई जान मिली है।

कोलकाता और हैदराबाद मैच की ड्रीम इलेवन टीम (KKR vs SRH Dream 11 Team)

रोल नाम
विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन
बैटर ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन
ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्स, सुनील नरेन, अभिषेक शर्मा
गेंदबाज जीशान अंसारी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान अभिषेक शर्मा (कप्तान)
उप-कप्तान ट्रैविस हेड

कोलकाता और हैदराबाद मैच की ड्रीम इलेवन टीम (KKR vs SRH Dream 11 Team-2)

रोल नाम
विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक, हेनरिक क्लासेन
बैटर अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी
ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, सुनील नरेन
गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती, हर्षल पटेल, पैट कमिंस
कप्तान वरुण चक्रवर्ती
उप-कप्तान अभिषेक शर्मा

कोलकाता और हैदराबाद मैच की ड्रीम इलेवन टीम (KKR vs SRH Dream 11 Team-3)

रोल नाम
विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डीकॉक
बैटर ट्रैविस हेड, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे
ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सुनील नरेन
गेंदबाज जीशान अंसारी, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान ईशान किशन
उप-कप्तान आंद्रे रसेल

दोनों टीमों का स्क्वॉड (SRH vs KKR Squad)

सनराइजर्स हैदराबाद:

  • कप्तान: पैट कमिंस
  • बल्लेबाज:
  • ट्रैविस हेड
  • ईशान किशन
  • हेनरिक क्लासेन
  • अभिषेक शर्मा
  • सचिन बेबी
  • अथर्व तायडे
  • नितीश कुमार रेड्डी
  • ऑलराउंडर:
    • कामिंडु मेंडिस
    • वियान मुल्डर
  • गेंदबाज:
    • मोहम्मद शमी
    • एडम जाम्पा
    • अनिकेत वर्मा
    • राहुल चाहर
    • ईशान मलिंगा
    • हर्षल पटेल
    • ब्रायडन कार्से
    • सिमरजीत सिंह
    • जयदेव उनादकट
    • जीशान अंसारी
    • अभिनव मनोहर

    कोलकाता नाइट राइडर्स टीम:

    • अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
    • रिंकू सिंह
    • क्विंटन डिकॉक
    • रहमानुल्लाह गुरबाज
    • अंगकृष रघुवंशी
    • रोवमैन पावेल
    • मनीष पांडे
    • लवनिथ सिसोदिया
    • वेंकटेश अय्यर
    • अनुकूल रॉय
    • मोईन अली
    • रमनदीप सिंह
    • आंद्रे रसेल
    • एनरिच नॉर्किया
    • वैभव अरोड़ा
    • मयंक मारकंडेय
    • स्पेंसर जॉनसन
    • हर्षित राणा
    • सुनील नारायण
    • वरुण चक्रवर्ती
    • वरुण सकारिया
    Sameer Thakur
    समीर कुमार ठाकुरauthor

    समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article