KKR vs RR Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज होने वाला पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाना है। इस मैच का आयोजन कोलकाता (Kolkata) में होना है। इस मैच से पहले टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 में से 4 मैच जीते हैं और 5 मैच गंवाए हैं और एक मैच रद्द हुआ है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने 11 मैचों में तीन में जीत दर्ज की है और 8 मैचों में उनको हार मिली है। कोलकाता की टीम अपना पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीतकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम को मुंबई के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी है। आज कोलकाता अपने घर में राजस्थान को चुनौती देने वाली है, ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। मुकाबला शाम 3:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 3:00 बजे होगा। कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करेंगे। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) करने वाले हैं।
आज कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के मैच में सबकी नजरें अंक तालिका पर भी रहने वाली हैं क्योंकि अब हर अगले मुकाबले के साथ प्लेऑफ की दौड़ पेचीदा होती जाएगी। फिलहाल, कोलकाता की टीम अंक तालिका में 9 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है और उनका नेट रन रेट 0.71 है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम केवल 6 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है। उनका नेट रनरेट -0.780 है।राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के मैच से पूर्व जानिए कि इन दोनों टीमों की आईपीएल इतिहास में कितनी बार भिड़ंत हो चुकी है और किसका पलड़ा भारी रहा है। अब तक राजस्थान और कोलकाता की टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में 30 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टक्कर कांटे की रही है। इसमें कोलकाता ने 15 तो राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट (KKR vs RR Pitch Report)
आईपीएल के 18वें संस्करण में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में होगा। इस ग्राउंड की पिच हमेशा से बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती आई है और मौजूदा सीजन भी इससे कुछ अलग नहीं रहा है। अब तक आईपीएल 2025 में इस ग्राउंड पर 5 मैच हो चुके हैं। पहले मैच में केकेआर ने आरसीबी को 175 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में बेंगलुरू ने 16.2 ओवर में ही 7 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 201 रनों का लक्ष्य दिया, हालांकि हैदराबाद 16.4 ओवर में 120 रनों पर ऑल-आउट हो गई। तीसरे मुकाबले में ईडन गार्डन्स में लखनऊ ने 238 रनों का बड़ा स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स 7 विकेट पर 234 रन ही बना पाई और मुकाबला 4 रन से हार गए। चौथा मैच यहां गुजरात और कोलकाता के बीच हुआ था जिसमें गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन पर ही अटक गई और मैच 39 रनों से हार गई। वहीं पांचवां और आखिरी मैच भले ही बारिश के चलते रद्द हो गया लेकिन इसमें भी राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बना दिए थे जो कि ये साफ दर्शाता है कि पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही है। इस सीजन भी यहां पर हालांकि तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स का बोलबाला रहा है और दोनों ही टीमों के स्पिनर्स पर सभी की नजर रहेगी।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पिछले मैच 5 आईपीएल मैचों के स्कोरकार्ड (Last 5 IPL Matches Scorecards Played At Kolkata)
| मुकाबले की तारीख | दोनों टीमें | मैच का स्कोरकार्ड | नतीजा |
| 22 मार्च 2025 | कोलकाता-बेंगलुरू | कोलकाता- 174/8, बेंगलुरू- 177/3 (16.2 ओवर) | बेंगलुरू 7 विकेट से जीता |
| 3 अप्रेल 2025 | कोलकाता-हैदराबाद | कोलकाता- 200/6, हैदराबाद- 120 ऑलआउट (16.4 ओवर) | कोलकाता 80 से जीता |
| 8 अप्रैल 2025 | लखनऊ-कोलकाता | लखनऊ- 238/3, कोलकाता- 234/7 | लखनऊ 4 रन से जीता |
| 21 अप्रैल 2025 | गुजरात-कोलकाता | गुजरात- 198/3, कोलकाता- 159/8 | गुजरात 39 रनों से जीता |
| 26 अप्रैल 2025 | पंजाब-कोलकाता | पंजाब- 201/4, कोलकाता- 7/0 (1 ओवर) | बारिश के चलते रद्द |
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In KKR vs RR IPL Match Today)
आज केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले आईपीएल 2025 की टक्कर में फैंस की नजरें कई खिलाड़ियों पर रहेंगी। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), हर्षित राणा (Harshit Rana) और रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) पर नजरें रहेंगी। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दो स्टार ओपनर्स वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के अलावा रियान पराग (Riyan Parag), महीष थीक्षणा (Maheesh Theekshana), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) पर नजरें टिकी रहेंगी।
राजस्थान और कोलकाता की आईपीएल 2025 टीमें (Rajasthan And Kolkata IPL 2025 Squads)
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया, वैभव अरोड़ा और मयंक मारखंडे।
राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (अस्थायी कप्तान), संजू सैमसन, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी और कुणाल राठौड़।
आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम (Kolkata Weather Forecast Today)
कोलकाता और राजस्थान के बीच खेले जाने वाले मैच का आयोजन ईडन गार्डन्स में किया जाने वाला है। इस मैदान पर पिछला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था और फैंस के लिए आज का मौसम भी अच्छी खबर नहीं लेकर आया है। आज भी बारिश के आसार बताए गए हैं। हालांकि मैच दिन में खेला जाने वाला है उस दौरान बारिश के चांस ज्यादा नहीं है। ऐसे में मैच में पहली पारी तो बिना रुकावट के हो सकती है। हालांकि शाम को बारिश के आसार के चलते दूसरी इनिंग में बाधा आ सकती है।
