KKR vs PBKS Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings XI: आईपीएल के 44वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स 10 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है जबकि 7वें नंबर पर कोलकाता की टीम है और उसने 8 मैच में केवल 3 मुकाबले जीते हैं। कोलकाता की टीम लगातार दो मुकाबला हार चुकी है और एक और हार उसके प्लेऑफ के सफर को मुश्किल बना सकती है, वहीं पंजाब किंग्स की टीम पिछला मुकाबला हारकर यहां पहुंची है।
हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें को कोलकाता नाईट राइडर्स का पलड़ा भारी है। अब तक खेले हए कुल 34 मुकाबलों में 21 में कोलकाता को जीत मिली है, जबकि 13 मुकाबला पंजाब किंग्स के नाम रहा। आखिरी 5 मुकाबलों की बात करें तो 3 में पंजाब को जीत मिली है।
पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player In Punjab Kings)
पंजाब किंग्स के अच्छे प्रदर्शन की बात करें तो इसके टॉप थ्री बल्लेबाज फॉर्म में हैं। तीनों बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 8 मैच में 263 रन बना चुके हैं जबकि प्रियांश आर्य 254 और प्रभसिमरन सिंह 209 रन बना चुके हैं। चौथे और पांचवें नंबर पर नेहल वढेरा और शशांक सिंह हैं। नेहल 189 और शशांक सिंह 158 रन बना चुके हैं।
गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह 11 विकेट लेकर टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर 9 विकेट चटका चुके युजवेंद्र चहल हैं जो सही मौके पर फॉर्म में लौट आए हैं। 8 विकेट चटकाकर मार्का यान्सेन तीसरे नंबर पर हैं। मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म इस टीम की सबसे बड़ी चिंता है।
कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player In KKR)
कोलकाता की बात करें तो इस बार न बल्लेबाजी और न गेंदबाजी प्रतिभा के अनुसार खेल पाई है। बल्लेबाजी में सुनील नरेन पूरी तरह से फेल रहे हैं जो पिछले सीजन इस टीम के मैच विनर थे। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी को छोड़ दें तो टीम की बल्लेबाजी संघर्ष करते दिखी है। इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं जो 271 रन बना चुके हैं।
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा फॉर्म में हैं। हर्षित राणा 11 विकेट चटकाकर इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती 10 विकेट चटका चुके हैं। वैभव अरोड़ा 9 विकेट लेकर तीसरे पायदान पर हैं। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में इन्हीं गेंदबाजों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।
पंजाब और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (PBKS vs KKR Dream 11 Team)
| रोल | खिलाड़ी |
|---|---|
| विकेटकीपर | जोस इंग्लिस, रहमानुल्लाह गुरबाज, प्रभसिमरन सिंह |
| बल्लेबाज | अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य |
| ऑलराउंडर | सुनील आर्य, मार्को यान्सेन |
| गेंदबाज | वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा |
| कप्तान | अजिंक्य रहाणे |
| उप-कप्तान | श्रेयस अय्यर |
पंजाब और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (PBKS vs KKR Dream 11 Team)
| रोल | खिलाड़ी |
|---|---|
| विकेटकीपर | रहमानुल्लाह गुरबाज, प्रभसिमरन सिंह |
| बल्लेबाज | अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य |
| ऑलराउंडर | सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, मार्को यान्सेन |
| गेंदबाज | वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा |
| कप्तान | प्रियांश आर्य |
| उप-कप्तान | श्रेयस अय्यर |
पंजाब और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (PBKS vs KKR Dream 11 Team)
| रोल | खिलाड़ी |
|---|---|
| विकेटकीपर | जोस इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह |
| बल्लेबाज | अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, अंगकृष रघुवंशी |
| ऑलराउंडर | सुनील नरेन, मार्को यान्सेन |
| गेंदबाज | वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा |
| कप्तान | अंगकृष रघुवंशी |
| उप-कप्तान | अजिंक्य रहाणे |
पंजाब और कोलकाता की टीमें-
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।
