कोलकाता और गुजरात टाइटंस ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)
KKR vs GT Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता अपने होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स पर खेलेगी जो इस सीजन इस मैदान पर उनका चौथा मुकाबला है। अब तक हुए 3 मुकाबलों में 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला जीतने में टीम कामयाब रही है। इस मैदान पर केकेआर ने हैदराबाद को 80 रन से हराया था।
KKR Vs GT Live Score Today IPL Match: Watch Online
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो एक तरफ गुजरात 7 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर टॉप पर है तो वहीं कोलकाता की टीम छठे नंबर पर है और उसने 7 में से 3 मुकाबला जीता है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को बाकी बचे 7 में से 5 मैच में जीत की दरकार है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी के लिए यह मुकाबला अहम है। कोलकाता की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 95 रन पर आउट हो गई थी। इस मुकाबले में टीम उन गलतियों से सबक लेकर उतरना चाहेगी।
कोलकाता के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। सीजन में 23.75 करोड़ रुपये के साथ टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी अय्यर ने 24.20 की औसत से केवल 121 रन बनाए हैं, जबकि रमनदीप छह पारियों में सिर्फ 29 रन ही बना पाए हैं। इसके अलावा आंद्रे रसेल के नाम पांच पारियों में सिर्फ 34 रन दर्ज हैं, जबकि रिंकू सिंह ने 38.66 की औसत से 116 रन बनाए हैं। अच्छी बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने अच्छा काम किया है। रहाणे (221 रन, 2 अर्द्धशतक) और युवा अंगकृष रघुवंशी (170 रन) बना चुके हैं। गेंदबाजों की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा के नाम 10-10 विकेट हैं। वैभव अरोड़ा 8 और सुनील नरेन 7 विकेट लेकर क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।
इस सीजन गुजरात को अब तक केवल 2 हार मिली है। उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (14 विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर (11 विकेट) ने उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई है।
बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन (365 रन) ऑरेंज कैप धारक निकोलस पूरन से सिर्फ तीन रन पीछे हैं, जबकि जोस बटलर (315 रन, औसत 63.00) नंबर तीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता के खिलाफ मैच में भी इन्हीं खिलाड़ियों पर खास जिम्मेदारी होगी।
केकेआर और जीटी मैच की ड्रीम इलेवन टीम (KKR vs GT Dream 11 Team)
विकेटकीपर-जोस बटलर, क्विंटन डीकाक
बैटर- अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, अंगकृष रघुवंशी
ऑलराउंडर- सुनील नरेन
गेंदबाज- प्रसिद्ध कृष्ण, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
कप्तान- साई सुदर्शन
उप-कप्तान- सुनील नरेन
विकेटकीपर- जोस बटलर, क्विंटन डीकॉक
बैटर- अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर- सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, मोइन अली, अरशद खान
गेंदबाज- वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
कप्तान- शुभमन गिल
उप-कप्तान- अजिंक्य रहाणे
विकेटकीपर- जोस बटलर, क्विंटन डीकॉक
बैटर- अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर- सुनील नरेन
गेंदबाज- प्रसिद्ध कृष्ण, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
कप्तान- जोस बटलर
उप-कप्तान- अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।