KKR vs GT Highlights: गुजरात ने कोलकाता को उसके घर पर दी करारी शिकस्त, मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह
KKR vs GT Highlights: आईपीएल 18वें सीजन का 39वां मैच गुजरात के नाम रहा। कोलकाता के सामने 199 रन का लक्ष्य था, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों के सामने केकेआर 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई। केकेआर की ओर से 50 रन की पारी अजिंक्य रहाणे ने खेली जबकि राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट चटकाए। यह 8 मैच में कोलकाता की 5वीं हार है।
KKR vs GT Highlights: गुजरात ने कोलकाता को उसके घर पर दी करारी शिकस्त, मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह
इससे पहले गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा। गुजरात की ओर से कप्तान गिल ने शानदार 90 रन की पारी खेली। उन्होंने ये रन 55 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से बनाए। गिल ने सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 गेंद में 114 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 36 गेंद में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली।
गुजरात और कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीप), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (सी), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
