IPL 2023: क्रिकेट के मिनी कुंभ यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) नए सिक्सर किंग बनकर उभर रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह उन प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने 20 ओवर के इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के जड़े हैं। रोचक बात है कि उन्होंने अब मुंबई इंडियंस (MI) के रोहित शर्मा उर्फ हिटमैन को भी इस मामले में पछाड़ दिया है। वह इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रविंद्र जडेजा की बराबरी पर आ गए हैं।
शर्मा के नाम आईपीएल (सभी सीजंस) में सात छक्के (खबर लिखे जाने तक) थे, जबकि सिंह के नाम आठ छक्के दर्ज हैं। हालांकि, सिंह से इस मामले में कैरेबियाई मूल के कीरॉन पोलार्ड, दक्षिणी अफ्रीकी मूल के डेविड मिलर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (टॉप पर) आगे हैं। नीचे टेबल में देखिए कि इस मामले में कौन किस पायदान पर है?:
| महेंद्र सिंह धोनी | 27 छक्के |
| डेविड मिलर | 10 छक्के |
| कीरॉन पोलार्ड | नौ छक्के |
| रिंकू सिंह | आठ छक्के |
| रविंद्र जडेजा | आठ छक्के |
| रोहित शर्मा | सात छक्के |
| हरभजन सिंह | छह छक्के |
IPL 2022 से अब तक ऐसे KKR के बने 'संकटमोचक'
- KKR 3/16 - 28 बॉल पर 35 रन बनाए
- KKR 3/92 - 23 गेंद पर नाबाद 42 रन ठोंके
- KKR 5/142 - 14 बॉल्स पर 40 रन जोड़े
- KKR 3/47 - 33 गेदों पर 46 रन बनाए
- KKR 3/128 - 21 बॉल्स पर नॉट आउट रहकर 48 रन बनाए
- KKR 5/96 - 31 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली
