क्रिकेट

KKR Retention List IPL 2025: श्रेयस अय्यर आउट, मेगा ऑक्शन से पहले यहां देखें डिफेंडिंग चैम्पियन KKR की रिटेन लिस्ट, इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने जताया भरोसा

KKR Retention List IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले सारी टीमों द्वारा अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें आइए जानते हैं कि डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकात नाइटराइडर्स ने किसे रिटेन किया और किन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

Image

कोलकाता नाइटराइडर्स ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया।

Photo : Times Now Digital

KKR Retention List IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन कर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। लेकिन इस बार फैंस को निराशा हाथ लगी है, क्योंकि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम ने रिटेन नहीं किया है। आईपीएल के नए सीजन से पहले डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकात नाइटराइडर्स ने रिटेंशन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

इस लिस्ट में पिछले सीजन में टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने वाले ऑलराउंडर सुनील नरेन को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम की लिस्ट में युवा स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का शामिल है। इसी तरह युवा गेंदबाज हर्षित राणा का नाम है और लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और रमणदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा टीम के कई अहम खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम के रिलीज लिस्ट में कप्तान श्रेयस अय्यर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में एक नई टीम की तलाश में उतरेगी। इस दौरान उनको कप्तान सहित कई गेंदबाजों की जरूरत होगी। तभी वे अपने खिताबी का बचा पाएंगे।

कोलकाता नाइटराइडर्स की आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट (Kolkata Knight Riders Retained Players For IPL 2025)

रिटेंशन संख्या खिलाड़ी का नाम कीमत
01रिंकू सिंह13 करोड़
02वरुण चक्रवर्ती12 करोड़
03सुनील नरेन12 करोड़
04 आंद्रे रसेल12 करोड़
05हर्षित राणा4 करोड़
06रमनदीप सिंह4 करोड़

लीग मुकाबले में ऐसा था केकेआर का प्रदर्शन

कोलकाता नाइटराइडर्स का पिछला सीजन अच्छा रहा था। टीम ने लीग मुकाबले में पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए सफर को समाप्त किया था। टीम को कुल 14 में से 9 मुकाबले में जीत मिली थी। लीग मुकाबले में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम थी। इसके अलावा टीम को 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम के 2 मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा था। केकेआर की टीम कुल 20 अंक और 1.428 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप रही थी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article