क्रिकेट

KKR IPL Team 2023 Players List: आईपीएल 2023 की नीलामी में कोलकाता की टीम में जुड़े कौन से खिलाड़ी

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 26, 2022, 08:00 AM IST

KKR IPL Team 2023 Players List, Kolkata Knight Riders Team Players List, Squad 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे कम राशि के साथ मैदान में उतरी केकेआर की टीम में शामिल हुए जानिए कौन से नए खिलाड़ी? ऐसी है किंग खान की पूरी सेना।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स( साभार KKR)

कुलवंत खेजरोलियाKKR IPL Team 2023 Players List, Kolkata Knight Riders Team Players List, Squad 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन 23 दिसंबर को हुई नीलामी में तीसरी बार खिताबी जीत हासिल करने के इरादे से टीम बनाने उतरी है। दो सीजन पहले कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी थी। ऐसे में पर्स में सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये के साथ केकेआर की टीम नीलामी के लिए मैदान में उतरी।

इतनी कम राशि में उसे 3 विदेशी सहित कुल 11 खिलाड़ियों को खरीदने का चुनौती थी। केकेआर ने पिछले सीजन में खेलने वाले और ट्रेड के जरिए 5 विदेशी सहित कुल 14 खिलाड़ियों को अपने साथ रखा था।

KKR IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी में खरीदे खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदे गए
वैभव अरोड़ाभारतगेंदबाज60 लाख रुपये
सुयश शर्माभारतऑलराउंडर20 लाख रुपये
डेविड विसेनामीबियाऑलराउंडर1 करोड़ रुपये
कुलवंत खेज्रोलियाभारतगेंदबाज20 लाख रुपये
शाकिब अल हसनबांग्लादेशऑल राउंडर1.5 करोड़ रुपये
मनदीप सिंहभारतऑल राउंडर50 लाख रुपये
लिट्टन दासबांग्लादेशविकेटकीपर बल्लेबाज50 लाख रुपये
एन. जगदीशनभारतीयविकेटकीपर बल्लेबाज90 लाख रुपये

नीलामी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, वैभव अरोड़ा, वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुयश शर्मा, आंद्रे रसेल, डेविड विसे, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, कुलवंत खेज्रोलिया, शाकिब अल हसन, मनदीप सिंह, लिट्टन दास, एन. जगदीशन और उमेश यादव।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article