क्रिकेट

IPL 2026: आचार सहिंता का उल्लंघन, KKR के अंगकृष रघुवंशी पर लगा मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

KKR Batsman Angkrish Raghuvanshi Fined: आईपीएल 2026 के 38वें मैच में जब कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच हुआ, इस दौरान केकेआर की पारी में अंगकृष रघुवंशी को आचार सहिंता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Image

अंगकृष रघुवंशी (Instagram/AngkrishRaghuvanshi)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • केकेआर के अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना
  • मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और 1 डीमेरिट पोइंट

Angkrish Raghuvanshi Fined: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (26 अप्रैल) शाम को खेले गए लखनऊ-कोलकाता आईपीएल 2026 मैच में एक अजीब घटना हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब ढंग से आउट हुए। वो ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड (Obstructing The Field) के दोषी पाए गए, यानी रन लेने के दौरान फील्डिंग टीम के खेल में बाधा डालने के वो दोषी पाए गए और उसके बाद जो उन्होंने किया इसके चलते अब आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अंगकृष रघुवंशी पर उनकी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है।

अंगकृष रघुवंशी पर जुर्माने के साथ-साथ आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। रघुवंशी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग" से संबंधित है।

आखिर आउट होने के बाद रघुवंशी ने क्या किया था?

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान यह घटना कोलकाता की पारी के 5वें ओवर में हुई, जब 'मैदान में बाधा डालने' के कारण आउट होने के बाद, रघुवंशी ने आक्रामक तरीके से अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर प्रहार किया और बाद में इसी तरह से अपना हेलमेट डगआउट में फेंक दिया। रघुवंशी ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।

रोमांचक मैच रहा टाई, नीरस सुपर ओवर में आसानी से केकेआर जीता

इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह (नाबाद 83 रन) के दम पर 7 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी लखनऊ की टीम अंतिम गेंद तक पहुंची जहां उन्हें स्कोर बराबर करने के लिए छक्के की जरूरत थी। मोहम्मद शमी ने कार्तिक त्यागी की अंतिम गेंद पर छक्का लगा दिया और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में लखनऊ की टीम शर्मनाक ढंग से सिर्फ 1 रन ही बना सकी और अपने दोनों विकेट गंवा दिए। कोलकाता ने सुपर ओवर की अपनी बल्लेबाजी में रिंकू सिंह द्वारा पहली ही गेंद पर चौका लगाने से आसानी से जीत दर्ज कर ली।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article