क्रिकेट

IPL 2025: लौट आया मुंबई इंडियन्स का मुफासा, कोच किरोन पोलार्ड ने अनोखे अंदाज में किया बुमराह का स्वागत [VIDEO]

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से उबरकर जैसे ही मुंबई इंडियन्स के नेट्स में अभ्यास के लिए पहुंचे तो टीम के बैटिंग कोच किरोन पोलार्ड ने उन्हें अनोखे अंदाज में हडल में किया उनका स्वागत, देखिए वीडियो।

Image

जसप्रीत बुमराह (साभार Mumbai Indians/Jio)

मुंबई: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में पूरे दम-खम के साथ गेंदबाजी की।

बुमराह इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गये थे। पीट की चोट से उबर कर वह लंबे समय के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

पोलार्ड ने कहा-लौट आया मुफासा, गोद में उठाया

उनके मैदान पर आते ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। इस तेज गेंदबाज ने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ वार्मअप किया और फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजों को परेशान किया। देश भर में लाखों प्रशंसकों को भी सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए उनकी मौजूदगी की खबर से खुशी हुई होगी। इसकी पुष्टि रविवार को मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने की।

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह के जाने की है उम्मीद

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की अगुवाई करने के साथ बुमराह से अब जून में इंग्लैंड दौरे पर जाने की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के अहम दौरे से पहले बुमराह आईपीएल में अपनी फिटनेस का स्तर परखने के लिए उत्सुक होंगे और अगले कुछ हफ्तों के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी भी उनके कार्यभार पर भी नजर रखेंगे।

बुमराह ने छोटे-छोटे सत्र में की नेट्स पर गेंदबाजी

बुमराह ने टीम के साथी और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर की नकल करने के बाद दो छोटे-छोटे सत्र में गेंदबाजी की। प्रशंसक उनके और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बीच रोमांचक मुकाबले का इंतजार करेंगे। कोहली टीम के अभ्यास सत्र में नहीं दिखे लेकिन उनका मैच खेलना लगभग तय है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article