क्रिकेट

IPL Auction 2025: कगिसो रबाडा को मिला इस टीम का साथ, 10.75 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी

IPL Auction 2025: पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले कगिसो रबाडा इस बार गुजरात की ओर से खेलते नजर आएंगे। पंजाब किंग्स ने इस बार रबाडा को आरटीएम करने से मना कर दिया। रबाडा के लिए बोली की शुरुआत गुजरात ने की थी।

Image

कगिसो रबाडा (साभार-IPL)

IPL Auction 2025: साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज कगिसो रबाडा के लिए बोली की शुरुआत गुजरात ने की और आखिरकार उन्होंने 10.75 करोड़ की बड़ी राशि में अपना बनाया। आईपीएल 2025 में रबाडा अब गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। पंजाब किंग्स ने रबाडा के लिए बोली लगाने से मना कर दिया। पिछले सीजन तक रबाडा पंजाब किंग्स के सदस्य थे। जिन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में नए सीजन में रबाडा गुजरात टीम की जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे।

ऐसा रहा है रबाडा का आईपीएल करियर

29 वर्षीय रबाडा ने साल 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। 2021 तक वो दिल्ली के साथ जुड़े रहे और साल 2022 की नीलामी के बाद पंजाब किंग्स से 9.25 करोड़ रुपये की कीमत पर जुड़े थे। रबाडा ने आईपीएल में खेले 80 मैच में 117 विकेट 21.97 के औसत और 8.48 की इकोनॉमी के साथ हासिल किए हैं। 21 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। साल 2020 में रबाडा ने आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 17 मैच में उन्होंने 30 विकेट चटकाकर पर्पल कैप अपने नाम की थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article