क्रिकेट

जोफ्रा आर्चर ने खोला राज, कैसे रियान पराग के एक फैसले से बदल गया मैच

आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात को हरा दिया। जीत के लिए गुजरात के सामने 211 रन का लक्ष्य था, लेकिन राशिद एंड कंपनी 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना पाई।

Image

राजस्थान और गुजरात (साभार-X)

GT vs RR Match: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले थ्रिलर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में राजस्थान के गेंदबाज तुषार को 11 रन डिफेंड करने थे और उन्होंने इस ओवर में केवल 4 रन दिए और राशिद खान को आउट कर दिया। राजस्थान की यह इस मैदान पर सबसे बड़ी जीत है। जीत के बाद राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आखिरी दो ओवर की रणनीति पर बात की। आर्चर ने कहा जब राशिद खान ने शॉट खेला तो मुझे लगा कि वह छक्का गया। मैं बस उम्मीद कर रहा था कि चीजें अपने पक्ष में हो। मैंने कैच पकड़ा और बस वहीं खड़ा रहा। गेंदबाज होने के नाते आप उम्मीद करते हैं कि फील्डर आपको बैक करे।

रियान पराग ने बदला ओवर

जोफ्रा आर्चर ने बताया कि पहले वह 20वां ओवर फेंकने वाले थे, लेकिन कप्तान रियान पराग ने अंतिम मौके पर अपना फैसला बदल दिया और मुझें 19वां ओवर फेंकने का मौका मिला। इस ओवर में आर्चर ने 4 रन दिए। तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर किया और उन्होंने केवल 4 रन दिए और अपनी टीम को जीत दिला दी।

रियान पराग ने जुरेल को दिया क्रेडिट

मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने इस पूरे रहस्य से पर्दा उठाया और बताया कि इसका क्रेडिट विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को जाता है। जुरेल ने ही बताया कि जोफ्रा आर्चर को 19वां ओवर कराया जाए और तुषार देशपांडे को 20वां ओवर दिया जाए। क्रिकेट दिग्गजों की मानें तो 19वां ओवर हमेशा 20वें ओवर से ज्यादा अहम होता है। जुरेल ने बल्लेबाजी में शानदार काम किया था। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ इस मैच में अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंद में 75 रन की तूफानी पारी खेली। जुरेल ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article