क्रिकेट

England Squad: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल, इंग्लैंड टीम में 4 साल बाद हुई इस खतरनाक गेंदबाज की एंट्री

भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम के स्क्वॉड में एक बदलाव किया गया है। इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में एक तेज गेंदबाज को शामिल किया है जो 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड 5 मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने लीड्स में भारत को 5 विकेट से हरा दिया था।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार-x)

England Squad: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। स्क्वॉड में सबसे चौंकाने वाला नाम जोफ्रा आर्चर का है जिन्होंने 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था। आर्चर ने 13 टेस्ट मैच में 42 विकेट चटकाए हैं। 5 मैच की सीरीज में पहला टेस्ट जीत चुकी इंग्लैंड टीम की गेंदबाजी आर्चर के आने से और भी सशक्त हो जाएगी। आर्चर के अलावा स्क्वॉड में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया था। हालांकि, एक तरफ जहां आर्चर के आने से इंग्लैंड की गेंदबाजी मजबूत हो गई है वहीं भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं। पहले से ही सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया के लिए यह बुरी खबर से कम नहीं है।

भारत-इंग्लैंड सीरीज में इंग्लैंड का स्क्वॉड

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article